{"_id":"6247565056a6b67e183a97e4","slug":"mama-jailed-for-ten-years-for-raping-minor-niece-mohali-news-pkl4463736195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने वाले मामा को दस साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने वाले मामा को दस साल की कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने के दो साल पुराने मामले में जिला अदालत ने यूपी निवासी सागर नाम के व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए दस साल की कैद व तीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा सुनाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 2019 में छठी में पढ़ने वाली एक लड़की ने थाना फेज-आठ की पुलिस को इस बारे में शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया था कि वह फेज-आठ थाना के एरिया में अपने परिवार सहित किराए के घर में रहती थी। जबकि उसका मामा सागर उनके सामने वाले घर में रहता था। इस दौरान एक दिन जब उसके परिजन काम पर गए थे तभी मामा उनके घर आया और पानी मांगने के बहाने उससे दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद मामा ने उसे धमकी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया कि तो वह उसे जान से मार देगा। वह अगले दिन स्कूल चली गई। जब स्कूल से वापस आई तो मामा ने दोबारा दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने शोर मचा दिया। साथ ही इलाके के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।