फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Made relations with a girl on the pretext of marriage, got married to another

Mohali News: शादी का झांसा दे युवती से बनाए संबंध, दूसरी से कर लिया विवाह

Tue, 01 Aug 2023 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Made relations with a girl on the pretext of marriage, got married to another
मोहाली। एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाए और बाद में किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। आरोपी की पहचान जगतार सिंह निवासी गांव माणकमाजरा के रूप में हुई है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी के साथ उसकी जान पहचान तीन साल पहले हुई थी और इसके बाद वह उससे मिलने आने लगा था। इसके बाद में उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जब आरोपी को पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और उसने उसे बताए बिना ही किसी दूसरी युवती के साथ शादी कर ली। इस मामले की जांच वुमन सेल इंचार्ज की ओर से की गई। बाद में जांच रिपोर्ट डीएसपी (हेडक्वार्टर) को भेजी गई। फिर एसएसपी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed