{"_id":"66b5643a4afb4f235100dd67","slug":"machines-brought-from-italy-will-cover-110-km-road-of-mohali-in-eight-hours-every-day-mohali-news-c-71-1-mli1005-117916-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: इटली से आई मशीनें रोज आठ घंटे में चकाचक करेंगी मोहाली की 110 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: इटली से आई मशीनें रोज आठ घंटे में चकाचक करेंगी मोहाली की 110 किमी सड़क
विज्ञापन
मोहाली। सुबह के वक्त आपको मोहाली की प्रमुख सड़कें चकाचक मिलेंगी। यह सफाई करेंगी इटली से मंगवाई गईं मैकेनिकल मशीनें। रात के समय ये दोनों मशीनें अपने काम पर निकलेंगी और आठ घंटे में रोजाना सड़कों के 110 किलोमीटर को साफ करके आ जाएंगी।
मोहाली सेक्टर-78 में इन मशीनों का उद्घाटन पूजा अर्चना के साथ मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने किया। विदेश से आईं इन मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 78 के बाहर जनता को समर्पित कर दिया गया।
इस मौके पर कुलवंत सिंह ने कहा कि दो वर्षों से मोहाली नें स्वच्छता का मामला गंभीर था। नगर निगम मोहाली के पास मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें खरीदने के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं था। उन्होंने इसके लिए पंजाब के शहरी विकास मंत्री के साथ समन्वय किया। तब गमाडा को नगर निगम को जरूरी मशीनें खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये देने का आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
जैसे ही गमाडा से यह रकम मिलने का आश्वासन मिला तो नगर निगम ने विदेश से चार मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें खरीदने की प्रक्रिया शुरू की। इनमें से दो मशीनें शहर में पहुंच चुकी हैं, बाकी दो अगले महीने के अंत तक आने की उम्मीद है।
पहले ए श्रेणी की सड़कों की होगी सफाई
शहर में आईं दो मैकेनिकल मशीनों से शहर की ए श्रेणी की सड़कों की सफाई का काम किया जाएगा। ये दोनों मशीनें रोजाना रात में करीब 8 घंटे काम करके 110 किलोमीटर लंबी सड़कें साफ करेंगी। सितंबर के अंत तक बाकी 2 मशीनें नगर निगम पहुंचने के बाद शहर की बी श्रेणी की सड़कों की सफाई भी मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से की जाएगी।
गमाडा खरीदारी करेगा, निगम खर्च
गमाडा की ओर से मशीनों की खरीद किए जाने के बाद मशीनों को चलाने और रखरखाव का खर्च नगर निगम द्वारा वहन किया जाएगा।
यह रहे उपस्थित
नगर निगम कमिश्नर नवजोत कौर, चीफ इंजीनियर स्थानीय निकाय नरेश बत्ता, कार्यकारी इंजीनियर कमलदीप सिंह, पार्षद सरबजीत सिंह समाना, गुरमीत कौर, सुखदेव सिंह पटवारी और अरुणा विशिष्ट।