फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Luxury cars and branded mobiles busted and robbed

लग्जरी कारें और ब्रांडेड मोबाइल लूटकर आगे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Fri, 26 Mar 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Luxury cars and branded mobiles busted and robbed
मोहाली। थाना फेज-8 की पुलिस ने वीरवार को लग्जरी कारें, बाइक और मोबाइल फोन लूटने और चोरी की वारदातों को अंजाम देकर सामान को विभिन्न शहरों में जाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिरोें को गिरफ्तार किया है। इन शातिरों से पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार समेत छह वाहन और ब्रांडेड कंपनी के छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों शातिरों में मौली बैदवान निवासी गुरजंट सिंह और हर्ष कुमार के साथ दीप कॉलोनी सोहाना निवासी शेर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इनके अन्य चार साथी गुरप्रीत सिंह और शाघा निवासी मौली बैदवान, पप्पू निवासी पत्तों और राहुल निवासी सेक्टर-125 अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। एसपी सिटी हरविंदर सिंह और डीएसपी सिटी-2 दीपकमल ने फेज-8 थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर इस गिरोह का खुलासा किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इलाके में कुछ समय से स्नैचिंग और कार चोरी की वारदातें काफी बढ़ गई थीं। 16 मार्च को गांव कुंभड़ा के इलाके से आरोपियों ने एक मोबाइल फोन लूटा था। इसके बाद पुलिस ने 17 मार्च को पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के पास नाके के दौरान पैदल जा रहे एक युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से महंगा मोबाइल फोन बरामद हुआ था। जब पुलिस ने उससे मोबाइल के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा राज खोल दिया। इसके बाद शिकायकर्ता को फोन दिखाया तो उसने अपना मोबाइल फोन पहचान लिया। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपी से और ज्यादा सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह मोबाइल फोन उसने अपने दोस्त गुरप्रीत के साथ मिलकर लूटा था और दोस्त के पास चोरी की बाइक है। इसके बाद उसने यह भी बताया कि उनका लूट और चोरी की वारदातें करने वाला एक पूरा गिरोह है। जो कि पूरे इलाके में वाहन चोरी और मोबाइल फोन लूट की वारदातों को अंजाम देता है। वहीं, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ के इलाके में भी वारदातें करते हैं। इसके बाद इसी आरोपी ने गिरोह के सभी शातिरों और उनकी ओर से की गई लूट और चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया और यह भी बताया कि चोरी के वाहन वह आगे बेच देते हैं। इसके बाद पुलिस ने उक्त सभी लोगों को केसों में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इनसे पूछताछ कर निशानदेही पर चोरी के वाहन बरामद कर लिए। इनमें मोहाली, चंडीगढ़ समेत कई जगह उन्होंने चोरी के वाहन खड़े किए हुए थे। वहीं, बीएमडब्ल्यू कार राम दरबार चंडीगढ़ से बरामद की गई है और शातिर गुरजंट सिंह के घर में छिपाकर रखे गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

चोरी की कार 3.90 लाख में बेची थी
गिरफ्तार किए गए शातिरों में हर्ष कुमार ने बताया कि राहुल कुुमार ने एक चोरी की वरना कार गिल नाम के व्यक्ति को 3.90 लाख रुपये में बेच दी थी। उसने तीन लाख रुपये ले लिए थे और 90 हजार रुपये कागजात बनने के बाद लेने थे। लेकिन उसने व्यक्ति के नाम पर गाड़ी ट्रांसफर नहीं करवाई थी। आरोपी शेर सिंह ने बताया कि उसने हर्ष के साथ मिलकर एक एसयूवी कार लालड़ू इलाके से चोरी की थी। जिसे वह नयागांव में खड़ी कर आए थे और इसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईसी का एजेंट रह चुका एक आरोपी
शातिर हर्ष कुमार एलआईसी का एजेंट रह चुका है। जबकि मुख्य सरगना गुरजंट सिंह और शेर सिंह पांचवीं-छठी पास हैं। सभी शातिर एक दूसरे के अच्छे जानकर हैं। इनकी गिरफ्तारी से जीरकपुर, लालड़ू, बलटाना, सोहाना इलाके की कई वारदातें सुलझी हैं। आरोपी वाहन चोरी करने के बाद उन्हें विभिन्न एरिया में खड़े कर देते हैं।

बरामद किए गए वाहन
गिरफ्तार किए गए शातिरों से जो वाहन बरामद किए गए हैं उनमें दिल्ली नंबर की बीएमडब्ल्यू सोहाना कार-एक, हरियाणा नंबर की एक्स्यूवी300 कार-एक, हरियाणा नंबर की वेरना कार-एक, हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार-एक, मोहाली नंबर की बाइक-2, विवो कंपनी के मोबाइल फोन-3, लिनोवो कंपनी का मोबाइल फोन-एक, सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन-एक, ओपो कंपनी का मोबाइल फोन-एक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed