फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Love Story of Doctor Karan and Shagun of Mohali 

मोहाली: ताजमहल में अंगूठी छिपाकर ले गए थे डॉ. करण, घुटनों पर बैठ किया था शगुन को प्रपोज

Mon, 14 Feb 2022 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा नगमा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
नगमा सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 10:28 AM IST
सार

डॉक्टर करण बताते हैं कि दोनों के माता-पिता राजी थे। लेकिन पढ़ाई के दूसरे साल में किसी ने गलत बातें फैलाई। मैंने शगुन के प्रोफेसर पिता को सीधा फोन करके बताया कि मैं शगुन को पसंद करता हूं।

विज्ञापन
Love Story of Doctor Karan and Shagun of Mohali 
डॉ. शगुन और डॉ. करण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली के शगुन वालिया और करण अग्रवाल एमबीबीएस के पहले साल में ही गहरे दोस्त बने। दोस्ती बढ़ी तो दोनों की आंखें चार हुई। छह साल तक दोनों इकट्ठे पढ़े और लाइब्रेरी में एक साथ बैठकर मैगी खाते थे। इतनी मुश्किल पढ़ाई में भी एक दूसरे के लिए जरूर समय निकालते थे। छह साल बाद 2013 में दोनों ही एक दूसरे से अलग हुए। 

विज्ञापन


डॉक्टर करण बताते हैं कि दोनों के माता-पिता राजी थे। लेकिन पढ़ाई के दूसरे साल में किसी ने गलत बातें फैलाई। मैंने शगुन के प्रोफेसर पिता को सीधा फोन करके बताया कि मैं शगुन को पसंद करता हूं। 2014 में शगुन दिल्ली आई तो प्लान बनाया कि वह उसे ताजमहल पर प्रपोज करेंगे, एक अंगूठी तक खरीदी। ताजमहल में अंदर जाने लगे तो स्कैनर ने जेब में रखी अंगूठी पकड़ ली। लेकिन मैं किसी तरह सुरक्षाकर्मियों की मदद से अंगूठी अंदर लेकर जा सका। जबकि शगुन को कुछ मालूम नहीं था, जैसे ही अंदर चल रहा शो खत्म हुआ तो मैंने घुटनों पर बैठकर शगुन के सामने झुककर अंगूठी देकर प्रपोज कर दिया। शगुन इतनी खुश हुई थी कि बस में वापस आ रहे थे तो शगुन खुशी में चिल्लाकर कई बार कहती रही कि हम दोनों शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन

करण दिल्ली के एम्स में तो शगुन मणिपुर में कार्यरत

डॉ. करण दिल्ली के एम्स में तो डॉ.शगुन मणिपुर में तैनात हैं। शगुन ने बताया कि 2016 में मणिपुर और दिल्ली रहते हुए शादी की बात नहीं की। लेकिन परिवार कह रहा था कि शादी करो तो शादी की बात सोची। नवंबर 2016 में ही हमारी शादी हुई। करण और शगुन ने आजकल की जोड़ियों को प्रेम के अनुभव से संदेश दिया। रिश्तों में कुछ अप-डाउन चलते हैं। लेकिन हम एक दूसरे के लिए ईमानदार थे। आज 14 साल हो गए हैं हम खुश हैं। करण और शगुन ने कहा कि अगर प्रेमी एक-दूसरे के लिए ईमानदार हैं तो रिश्ता लंबा चलेगा और प्यार, भरोसा, और सम्मान है तो प्यार हमेशा बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed