फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Loss of crores daily due to strike, DC office workers demonstrated, people are in trouble

हड़ताल से रोज हो रहा करोड़ों का नुकसान, डीसी ऑफिस कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, लोगों को हो रही परेशानी

Sun, 30 May 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Loss of crores daily due to strike, DC office workers demonstrated, people are in trouble
मोहाली। डीसी दफ्तर व जिले की सभी तहसीलों के मुलाजिम 24 मई से हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके चलते रजिस्ट्री से लेकर अन्य सारे काम प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान जहां सरकार को हर रोज अकेले मोहाली जिले से ही से चार से छह रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं रोजाना काम न होने से लोगों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मुलाजिमों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। मुलाजिमों ने इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के पुतले जलाए।
विज्ञापन

यूनियन के सूबा चेयरमैन ओम प्रकाश व जिला इकाई के प्रधान गुरमुख सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर दफ्तरों में जरूरत के हिसाब से मुलाजिम तैनात नहीं किए गए हैं। इस कारण अन्य कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ है। बार-बार मांग करने के बाद भी कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही है। नए जिले बनाकर पहले ही कम संख्या में काम कर रहे कर्मचारियों को नए जिलों में भेजा जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जिला हेडक्वार्टर में कर्मचारियों की खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए। बता दें कि मोहाली वीआईपी जिला है। पूरे पंजाब की अपेक्षा में मोहाली जिले मेें काफी संख्या में लोग निवेश करते हैं। सबसे ज्यादा निवेश लोग संपत्ति में कर रहे हैं। ऐसे में हड़ताल होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed