फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Looted gold coin and earrings by giving lift

Mohali News: लिफ्ट देकर लूटा सोने का कोका, कान की बाली

Sun, 27 Oct 2024 07:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Looted gold coin and earrings by giving lift
महिला ने विरोध किया तो पेट में मारा चाकू, गाड़ी से धक्का देकर फेंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कार चालक ने पैदल जा रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बिठाकर चाकू की नोक पर सोने के गहने लूट लिए और महिला को गाड़ी से धक्का देकर फेंककर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठे हुए और महिला को उसके घर पहुंचाया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। वारदात के बाद फरार कार चालक की गाड़ी की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। इसकी फुटेज लोगों ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी देते हुए मुन्नी देवी ने बताया कि वह किसी काम से गई थी शाम करीब साढ़े पांच बजे एरोसिटी रोड से दयालपुरा गांव की तरफ पैदल आ रही थी। इस दौरान वह अकेली थी और पीछे से एक कार आई और उसने कहा कि मैं दयालपुरा गांव जा रहा हूं तुम गाड़ी में बैठ जाओ वहां छोड़ दूंगा। इसके बाद महिला गाड़ी में बैठ गई और करीब 100 मीटर बाद युवक ने चाकू निकाल लिया। चाकू दिखाकर उसने कहा के सभी गहने उतार दे, जब महिला ने विरोध किया तो लुटेरे ने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया और महिला का सोने का कोका व एक बाली झपट ली। इसके बाद लुटेरे ने उसे धक्का मारकर गाड़ी से बहार गिरा दिया और एरोसिटी की तरफ फरार हो गया। जब महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने इकट्ठे होकर महिला को शांत करवाया और उसके घर पहुंचाया। महिला ने वारदात की शिकायत पुलिस को दे दी है। जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया की आसपास जितने सीसीटीवी थे उनकी फुटेज ले ली है। नंबर ट्रेस करने के बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed