{"_id":"62c34f3a47a2964b81194a60","slug":"long-power-cuts-for-two-days-the-work-of-people-troubled-in-summer-also-stalled-mohali-news-pkl455595450","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लग रहे बिजली के लंबे कट, गर्मी में परेशान लोगों के कामकाज भी रहे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लग रहे बिजली के लंबे कट, गर्मी में परेशान लोगों के कामकाज भी रहे ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। शहर में पिछले दो दिन से बिजली के लंबे कट लग रहे हैं, इस कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे और उनके कामकाज भी ठप रहे। रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कई जगहों पर बिजली नहीं थी और सोमवार को भी यही हालात रहे, जिसमेें सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली नहीं थी। इससे स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान नजर आए। रविवार को रामगढ़ भुड्डा, वीआईपी रोड, लोहगढ़ जीरकपुर, गांव छत में बिजली की समस्या रही थी और सोमवार को ढकोली, बलटाना, हरमिलाप नगर, पीरमुछल्ला, किशनपुरा, सनोली, गाजीपुर और आसपास की सभी सोसायटियों में कट की समस्या से लोग परेशान रहे।
हालांकि पावरकॉम विभाग ने कट लगाने की सूचना एक दिन पहले ही दे दी थी। लेकिन फिर भी लोग पूरा दिन परेशान रहे और अपने काम भी नहीं कर पाए। पावरकॉम की ओर से बलटाना क्षेत्र के लिए नया 66 केवी ग्रिड बनाया जा रहा है। इसमें कुछ काम चल रहा था और इसी कारण सोमवार को पूरा दिन बिजली बंद रखी गई। बलटाना एरिया में तो दूध, केक आइसक्रीम वाली दुकानें बंद नजर आई क्योंकि बिजली न होने के चलते लोग दुकानों के बाहर बैठे नजर आए और हाथ वाले पंखो से हवा लेकर गर्मी से बचते रहे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पंजाब कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दो महीने में 600 यूनिट मुफ्त तो दी है, लेकिन बिजली आई ही नहीं तो दो महीनों में 600 तो क्या 300 यूनिट की खपत भी पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि पावरकॉम विभाग कट लगाने की सूचना एक दिन पहले तो देता है, फिर उसका कोई विकल्प क्यों नहीं दिया जाता। विभाग को पता है कि पूरा दिन बिजली नहीं आएगी तो किसी दूसरे ट्रांसफार्मर से सप्लाई चला दी जाए ताकि लोग अपने जरूरी काम काज तो कर सकें। बहुत से दुकानदार इसलिए परेशान हैं क्योंकि उनकी दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है। वहीं लोगों ने यह भी कहा कि गर्मी के मौसम में ही बिजली की खपत ज्यादा होती है और इन्हीं दिनों में विभाग सप्लाई बंद कर बिजली अपग्रेड करने लग जाता है। सर्दियों में सिस्टम अपग्रेड किया जाए तो ज्यादा परेशानी भी नहीं होती।
कोट्स
बलटाना क्षेत्र के लिए नया पावरग्रिड तैयार किया जा रहा है। इसके लिए खंभे खड़े करने के लिए ही सोमवार को बिजली सप्लाई बंद की गई थी। शाम को छह बजे तक लोगों के लिए बिजली सप्लाई कर दी गई थी। -एचएस ओबराय, एक्सईएन पावरकॉम विभाग जीरकपुर।