फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Loan taken from bank by registering fake measles number, case registered against five

Mohali News: जाली खसरा नंबर पर रजिस्ट्री करवाकर बैंक से लिया कर्ज, पांच पर केस दर्ज

Sat, 10 Jun 2023 02:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 10 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Loan taken from bank by registering fake measles number, case registered against five
खरड़। स्काईलार्क एनक्लेव में जाली खसरा नंबर पर जमीन की रजिस्ट्री करवाकर बैंक से कर्ज लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना सिटी खरड़ पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कंपनी के निदेशक अमरीक सिंह और उसकी पत्नी सुखदीप कौर निवासी गांव शेरगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब, इनका कर्मचारी संदीप सिंह निवासी गांव खवासपुरा जिला रोपड़, सुखदीप सिंह और उसकी पत्नी जसप्रीत कौर निवासी गांव शेरगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता गुरमुख सिंह निवासी गांव अंधहेड़ी जिला मोहाली ने पूर्व एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया था कि कंपनी के निदेशक और उसकी पत्नी ने कर्मचारी के साथ मिलकर उनकी दुकानों के नकली जाली ऑथराइजेशन लेटर तैयार करके उस पर गलत खसरा नंबर डालकर जसप्रीत कौर के नाम इनकी रजिस्ट्री करवा दी थी। इसके बाद जसप्रीत कौर ने अपने पति सुखदीप सिंह के साथ योजनाबद्ध तरीके से इन दुकानों पर बैंक से लोन ले लिया। उन्हें जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। शिकायत की जांच एसपी सिटी-1 ने की। जांच रिपोर्ट उन्होंने एसएसपी कार्यालय में सौंपी और इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने डीए लीगल से सलाह लेकर इस मामले में थाना सिटी खरड़ पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed