{"_id":"60be80968ebc3ee48f4b9724","slug":"lift-fell-from-second-floor-of-royal-estate-in-zirakpur-mohali-news-pkl415935267","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : रॉयल एस्टेट की दूसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट.. पांच लोगों को आईं मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : रॉयल एस्टेट की दूसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट.. पांच लोगों को आईं मामूली चोटें
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर की रॉयल एस्टेट सोसायटी के टावर-12 की लिफ्ट गिरने से पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा सोमवार की करीब सुबह नौ बजे हुआ, जब छठे फ्लोर पर रहने वाले दो परिवारों के चार लोग और उनका एक ड्राइवर लिफ्ट से उतर रहे थे। अचानक दूसरे फ्लोर पर पहुंचते ही लिफ्ट रुक गई और झटके से नीचे गिरने के कारण छत लोगों के पर आ गिरी। हादसे में लिफ्ट में मौजूद ड्राइवर के सिर पर गहरी चोट आई है, जबकि अन्य लोग मामूली घायल हुए हैं।
छठे फ्लोर पर रहने वाले 70 वर्षीय आरके गुप्ता ने बताया कि यह हादसा जानलेवा भी हो सकता था, लेकिन संयोग से हमारी जान बच गई। इसके बाद आरके गुप्ता के बेटे अतुल गुप्ता ने इसकी शिकायत मैनेजमेंट से की। मैनेजमेंट सोसायटी का कहना है कि यह हादसा पावर कट के कारण हुआ है।
दो घंटे तक हुआ हंगामा
लिफ्ट गिरने के बाद रॉयल एस्टेट के निवासियों ने दो घंटे तक मैनेजमेंट के ऑफिस के बाहर हंगामा किया और पुलिस बुलाई। जब शाम तक भी सुनवाई न हुई तो फिर से प्रदर्शन किया गया। आरके गुप्ता के बेटे अतुल ने कहा कि लिफ्ट में इस तरह का हादसा होना गंभीर बात है। इस मामले की शिकायत डीसी से की जाएगी। एसोसिएशन प्रधान दो माह से बीमार हैं ऐसे में लोगों की सुरक्षा राम भरोसे है।
विज्ञापन
हादसा पावर कट लगने से हुआ है। लिफ्ट में सेफ्टी सिस्टम के चलते ऐसा हुआ और पंखे का एक हिस्सा गिरा है। रही बात पुरानी लिफ्ट की मरम्मत की तो छह महीने से इसकी देखरेख मैनेजमेंट ही कर रही है। -वीएम आनंद, जनरल सेक्रेटरी, मैनेजमेंट रॉयल एस्टेट