{"_id":"60b14d678ebc3e34fc0352eb","slug":"letter-written-to-ssp-dgp-and-chief-justice-bitten-by-pet-pitbull-dog-attacked-by-a-woman-walking-in-mullanpur-mohali-news-pkl4148488155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्लांपुर में सैर कर रही युवती को पालतू पिटबुल कुत्ते हमला करके काटा, एसएसपी, डीजीपी और चीफ जस्टिस को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्लांपुर में सैर कर रही युवती को पालतू पिटबुल कुत्ते हमला करके काटा, एसएसपी, डीजीपी और चीफ जस्टिस को लिखा पत्र
विज्ञापन
मुल्लांपुर (नयागांव)। मुल्लांपुर स्थित आईएएस/आईपीएस सोसायटी निवासी एवं पीयू में लॉ फाइनल ईयर की छात्रा इशिता पर एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने युवती को कई जगह काटा है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि यह मामला 24 मई की शाम का है। इस मामले में उन्होंने एसएसपी मोहाली, डीजीपी और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखित में शिकायत भेज दी है। साथ ही इस मामले में उच्च कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि कुत्ते के काटने से उनकी बेटी अभी तक सदमे में है।
पीड़ित युवती की मां हरप्रीत कौर पाल ने बताया कि यह घटना 24 मई की शाम की है। इशिता अपने पालतू कुत्ते को इलाके घूमा रही थी। तभी एक पिटबुल ने इशिता और उनके कुत्ते पर हमला कर दिया। यह पिटबुल बंधा हुआ नहीं था। बताया जा रहा है कि पिटबुल के मालिक पंजाब के अमृतसर में न्यायिक अधिकारी हैं। जबकि उनके पारिवारिक सदस्य घर पर थे और उन्होंने अपने घर का गेट खुला छोड़ा हुआ था। इसी दौरान पिटबुल ने इशिता और उनके कुत्ते पर हमला कर दिया। युवती की मां ने बताया कि पिटबुल ने उनकी बेटी के घुटने, दाहिनी कोहनी और पेट के दाहिने हिस्से पर काटा है। हरप्रीत कौर पाल ने कहा कि बेशक पिटबुल के हमले को देखकर कुछ साइकिल सवार राहगीर भी रुक गए थे। लेकिन डर के कारण मदद नहीं कर सके। यह मामला काफी गंभीर है।
बता दें कि मोहाली में पहले भी पालतू कुत्तों के लोगों को काटने के मामले में आ चुके हैं। मोहाली फेज-9 की मार्केट में एक युवती को एक पालतू कुत्ते ने काटा था। इसके अलावा सैर करते लोगों को भी कई पालतू कुत्ते काट चुके हैं।