फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Leopard panic in village Hansala

गांव हंसाला समेत आधा दर्जन गांवों में तेंदुए की दहशत

Fri, 22 Oct 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Leopard panic in village Hansala
लालड़ू। गांव हंसाला के निकट खेतों में तेंदुए होने की खबर से करीब आधा दर्जन गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन जीव विभाग को दी है। साथ ही तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। वहीं, इस संबधी गांव के गुरुद्वारा साहिब से घोषणा करवा दी है कि जंगल की तरफ स्थित खेतों में कोई भी ग्रामीण अकेला न जाए।
विज्ञापन

गांव हंसला के जसविंदर सिंह ने बताया कि वह वीरवार सुबह करीब 5:45 बजे अपने ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे। अचानक शीशे में उसकी नजर पीछे झाड़ी के निकट खड़े एक तेंदुए पर पड़ी। जसविंदर ने तुरंत ट्यूबवेल के कोठे में सो रहे तीन कंबाइन चालकों को डंडे लेकर अपने पास बुलाया। आधा घंटे तक तेंदुए वहां रहा और उसके बाद वह चला गया। पिछले महीने गांव चंडियाला के लोगों ने भी तेंदुए होने की सूचना स्थानीय थाने को दी थी। इसके अलावा गांव के एक व्यक्ति ने निकट घग्गर नदी में तेंदुए को पानी पीते देखा गया था, लेकिन किसी ने उसकी बात पर गौर नहीं किया था। ग्रामीणों ने बताया कि निकट के गांवो रज्जोमाजरा, हुंबड़ा, अमराला, चंडियाला, ममौली, सूरत मनौली, बैरमाजरा के लोगों में तेंदुए की सूचना से सहम पाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिंजरा लगाकर काबू करने का करेंगे प्रयास
वन्य जीव विभाग के अधिकारी बलविन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंधी गांव से सूचना मिली है और शुक्रवार सुबह उक्त स्थान पर जाकर मौके का दौरा कर जांच की जाएगी और पिंजरा लगाया जाएगा ताकि जानवर को पकड़ा जा सके। उन्होंने ये भी बताया कि पिछले दो महीने पहले आयुद्ध भंडार दप्पर द्वारा तेंदुए होने की अंदेशा पर वहां पर पिंजरा लगाया थ, लेकिन सफलता नहीं मिली। खुला इलाका होने के चलते ऐसे जानवर एक जगह पर नहीं टिकते, फिर भी उक्त जगह पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed