फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   late night club open for birthday celebration

दबंगईः रात 12 बजे के बाद क्लब खुलवाया, दोस्तों संग जाम छलकाए, उड़ी डीसी के आदेशों की धज्जियां

Thu, 29 Aug 2019 03:56 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 29 Aug 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
late night club open for birthday celebration
बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला
अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए अल्मॉज क्लब के मालिक सचिन पंडित ने रात 12 बजे के बाद हिप्नॉटिक क्लब को जबरन खुलवाया और पार्टी की। पार्टी में शराब भी परोसी गई। पार्टी में हुई लड़ाई ने मामला पुलिस तक पहुंचा दिया। सूचना पर पहुंची ढकोली पुलिस ने क्लब मालिक समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित ग्लोबल बिजनेस पार्क मॉल की चौथी मंजिल पर स्थित अल्मॉज लाउंज बार के मालिक सचिन कुमार उर्फ पंडित का रविवार को जन्मदिन था। उसने शनिवार रात 12 बजे अपना क्लब बंद किया और दोस्तों के साथ पार्टी सेलिब्रेट करने हिप्नॉटिक क्लब पहुंच गया।
विज्ञापन


यहां क्लब खोलने के लिए दबाव बनाया तो हिप्नॉटिक क्लब के मालिक अनुपम ने डीसी के आदेशों का हवाला देकर मना कर दिया। इसके बाद सचिन ने पुलिस के सीनियर अफसरों से अच्छे संबंध होने की बात कहते हुए क्लब खुलवा लिया। इसके बाद उन्होंने करीब दो घंटे तक जमकर पार्टी की और तेज आवाज में डीजे बजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक/व्हाट्सएप पर पार्टी की फोटो देख युवा पहुंचे हिप्नॉटिक
शनिवार रात 12 बजे पुलिस ने सभी क्लबों को बंद करवाकर उसमें मौजूद युवाओं को बाहर निकाल दिया। इसके बाद पार्टी के शौकीन युवा क्लब खुलने का इंतजार करने के लिए आसपास स्थित ढाबों पर बैठ गए। इस दौरान सचिन पंडित द्वारा क्लब खुलवाए जाने के बाद पार्टी में शामिल युवाओं ने फोटो खींचकर अपने-अपने फेसबुक पेज और व्हाट्सएप अकाउंट के स्टेट्स अपडेट करके अपने दोस्तों को हिप्नॉटिक क्लब आने का न्योता दे दिया। फिर क्या था, देखते ही देखते हिप्नॉटिक क्लब का फ्लोर युवक-युवतियों से खचाखच भर गया।

 

पुलिस कंट्रोल रूम पर आई सूचना से क्लब खुलने का हुआ खुलासा

जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम पर किसी ने हिप्नॉटिक क्लब में लड़ाई होने की सूचना दी। इसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची तो वहां पार्टी चल रही थी। पुलिस को देख कुछ युवा भाग गए, जिसके बाद पुलिस हिप्नॉटिक क्लब के मालिक अनुपम को पकड़कर थाने ले आई। बाद में हिप्नॉटिक क्लब के मालिक अशोक, दीपक शर्मा, अनुपम व हैप्पी बराड़ को डीसी के आदेशों की उल्लंघना करने का आरोपी मानकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पार्टी नहीं, मैं तो झगड़ा निपटाने गया था: सचिन पंडित
रविवार को मेरा जन्मदिन जरूर था, परन्तु मैं वहां कोई पार्टी करने नहीं गया था। बल्कि मेरे पार्टनर सीमू ने फोन करके बताया कि हिप्नॉटिक क्लब में युवाओं का आपस में कोई झगड़ा हो गया। इस पर मैं वहां पहुंचा था लेकिन मेरे पहुंचने के बाद वहां पुलिस टीम पहुंची, जिसने क्लब को बंद करवाया और झगड़ा करने वालों को पकड़कर अपने थाने ले गई।
-सचिन कुमार उर्फ पंडित, मालिक अल्मॉज लाउंज बार, ग्लोबल मॉल पार्क, जीरकपुर

झूठ बोल रहा है सचिन, जबरन खुलवाया था क्लब: अनुपम
सचिन झूठ बोल रहा है। उसने अपने जन्मदिन की पार्टी करने के लिए मुझे क्लब खोलने को कहा था। डीसी के आदेशों का हवाला देकर मैंने मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। डीजे की तेज आवाज पर उसके दोस्तों ने पहले केक काटा फिर एक दूसरे पर शैंपियन गिराई। इसकी फोटो हिप्नॉटिक क्लब द्वारा बनाए फेसबुक अकाउंट के पेज पर अपलोड भी हैं।
-अनुपम, मालिक, हिप्नॉटिक लाउंज बार

मामले में की जाएगी सख्त कार्रवाई
शनिवार रात 12 बजे के बाद हिप्नॉटिक क्लब में हुई पार्टी के दौरान सर्व हुई शराब को लेकर उनके विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अभी पिछले महीने ही हिप्नॉटिक क्लब को शराब सर्व करने के आरोप में केवल जुर्माना करके छोड़ा था, परन्तु अब क्लब मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -विनय कुमार, इंस्पेक्टर, एक्साइज डिपार्टमेंट, मोहाली

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed