फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Laborer's family attacked after intruders enter PG; case registered against 30 people

Mohali News: पीजी में घुसकर मजदूर परिवार पर हमला, 30 पर मामला दर्ज

Sun, 30 Aug 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Laborer's family attacked after intruders enter PG; case registered against 30 people
जीरकपुर। बलटाना के एप्पल कॉम्प्लेक्स स्थित एक पीजी में मजदूर परिवार पर हमला किया गया है। आरोप है कि करीब 25-30 लोगों ने लोहे की रॉड और लाठियों से परिवार के सदस्यों को पीटा। पुलिस ने गुरदीप सिंह सैनी समेत 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी सुनीता रावत (26) ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति कैलाश के साथ पीजी में रहती है। 25 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे गुरदीप सिंह सैनी, गणेश, कार्तिक और अन्य लोग उनके कमरे में घुस आए। सुनीता का आरोप है कि आरोपियों ने परिवार को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। गुरदीप सिंह सैनी ने लोहे की रॉड से सुनीता के सिर पर वार किया। अन्य आरोपियों ने उसके पति, मां, बहनों और जीजा के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विवाद और पुलिस कार्रवाई
सुनीता ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। बातचीत से कोई समाधान नहीं निकला था। महिला की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला बीएनएस की धाराओं 115(2), 126(2), 351(2), 190 और 191(3) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed