फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kurali ranks first in cleanliness survey, officials in Delhi won the title

स्वच्छता सर्वेक्षण में कुराली का पहला स्थान, दिल्ली में अधिकारियों ने हासिल किया खिताब

Sun, 21 Nov 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kurali ranks first in cleanliness survey, officials in Delhi won the title
कुराली। उत्तर भारत में करीब 25 से 50 हजार की आबादी वाले शहर कुराली को स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे स्वच्छ होने का खिताब मिला है। शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई और शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी की मौजूदगी में यह अवॉर्ड नगर काउंसिल अध्यक्ष रणजीत सिंह जीती, एडीसी मोहाली पूजा स्याल, नगर काउंसिल ईओ वीरेंद्र कुमार जैन और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नीतू ने केंद्रीय मंत्री कौशल कुमार आवास और शहरी मामलों केंद्र सरकार से प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस समागम के दौरान खुशी के पल का इजहार करते हुए रणजीत सिंह जीती ने कहा कि यह अवॉर्ड शहर निवासियों के सहयोग से मिला है। क्योंकि उन्होंने शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर काउंसिल के अधिकारियों का पूरा सहयोग दिया है। उत्तरी जोन में केंद्र सरकार की केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत करवा गए सर्वेक्षण में कुराली शहर को पहला स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि पहले स्थान पर आने के लिए नगर काउंसिल कुराली की पूरी टीम, जिन्होंने साफ सफाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसमें सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका है, उनकी मेहनत की ही नतीजा है कि आज कुराली को स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तरी भारत में प्रथम स्थान मिला है। नगर काउंसिल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि कुराली शहर को स्वच्छता का पहला स्थान मिलने पर वह बहुत खुश हैं। इसके लिए वह शहर निवासियों का भी धन्यवाद करते हैं और भविष्य में भी शहर में सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed