फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Krishna Enclave residents will get facility... park to be built worth rupees 50 lakh

कृष्णा एनक्लेव निवासियों को मिलेगी सुविधा... 50 लाख रुपये से बनेगा पार्क

Thu, 04 Mar 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Krishna Enclave residents will get facility... park to be built worth rupees 50 lakh
जीरकपुर। कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी के निवासियों को अब सैर करने के लिए ढकोली नेचर पार्क जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब यहां करीब 50 लाख रुपये से पार्क का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने पार्क बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी की आबादी पांच हजार से अधिक है। युवाओं को अभी तक खेलकूद आदि के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है। निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय लोगों ने यहां पार्क बनवाने की मांग उठाई थी। इसके बाद इस संबंधी प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को भेजा गया। वार्ड-14 के पार्षद हरजीत मिंटा ने कहा कि कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी की आबादी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके अलावा यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी है। लोगों को सैर करने के लिए दो किलोमीटर दूर ग्रीन सोसाइटी के पास स्थित नेचर पार्क में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों की मांग को देखते हुए कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी में पार्क बनाने का फैसला लिया गया है। इस संबंधी जमीन की निशानदेही की जा चुकी है। पार्क बनाने का काम शुरू करवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पार्क बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। - संदीप तिवाड़ी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed