{"_id":"61a53a7094079808ff3e27b0","slug":"kovid-ward-built-again-in-civil-hospital-lifts-used-closed-mohali-news-pkl434539993","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में दोबारा कोविड वार्ड बनाया, लिफ्टों का इस्तेमाल किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में दोबारा कोविड वार्ड बनाया, लिफ्टों का इस्तेमाल किया बंद
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना के ओमिक्रान स्वरूप से निपटने के लिए जिला सेहत विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसके पहले चरण में कई महीनों से बंद पड़े कोरोना वार्ड को दोबारा से शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं एहतियात के तौर पर अस्पताल की दोनों लिफ्टों का इस्तेमाल आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंधी बाकायदा नोटिस लगाकर लिख दिया गया है। जिले के नोडल ऑफिसर एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर गिरीश डोगरा ने बताया कि सेहत विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल सैंपलिंग और टीकाकरण का काम चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में दिवाली के बाद से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। दिवाली तक जिले मेें केवल 20 से 22 मरीज सक्रिय थे, जो कि अब बढ़कर 49 हो गए हैं। इतना ही नहीं जीरकपुर का ढकोली हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। वहां पर रोजाना कोरोना का एक केस आ ही रहा है।
वहीं, इस बीच अब कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप भी सामने आ गया है। हालांकि अभी तक इसकी जिले या पंजाब में एंट्री नहीं हुई है। लेकिन फिर भी इसका खतरा कम नहीं माना जा रहा है। जिस तरह की खबरें आ रही हैं। उसी को ध्यान में रखकर जिला सेहत विभाग ने पूरी तैयारी की है। फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल की दूसरी मंजिल को कोविड मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही कोविड के गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी वार्ड भी तैयार किया गया है। यहां ऑक्सीजन उचित मात्रा में मौजूद है। कुछ समय पहले से इन वार्ड को जनरल वार्ड में बदला गया था, लेकिन शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव मरीज भर्ती होने के बाद इसे फिर से स्पेशल कोविड वार्ड में बदल दिया गया है। हालांकि मरीज को तीन दिन बाद छुट्टी दे दी गई थी, ऐसे में डॉक्टर की ओर से परिवार वालों को मरीज को होम क्वारंटाइन करने की सलाह दी गई। जिले में आए दिन स्पेलिंग के साथ टीकाकरण पर भी प्रशासन की ओर से जोर दिया जा रहा है। रविवार को जिले में पांच पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे, अब तक जिले में 49 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रान की टेस्टिंग के लिए सेहत विभाग की ओर से अभी कोई व्यवस्था नहीं की गई है, बल्कि इससे बचाव के लिए सावधानी बरती जा रही है कि किसी भी विदेश से आने वाले व्यक्ति की सूचना सेहत मंत्रालय को पहले ही दे दी जाती है और दिल्ली में ही ऐसे यात्रियों पर निगरानी रखी जा रही है।