{"_id":"608725ff8ebc3ed9b81a2b79","slug":"kovid-care-center-becomes-mohali-s-civil-hospital-general-opd-will-be-started-in-esi-hospital-from-now-on-mohali-news-pkl4116062105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली का सिविल अस्पताल बना कोविड केयर सेंटर, अब से सामान्य ओपीडी लगेगी ईएसआई अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली का सिविल अस्पताल बना कोविड केयर सेंटर, अब से सामान्य ओपीडी लगेगी ईएसआई अस्पताल में
विज्ञापन
मोहाली के सरकारी कॉलेज एवं अस्पताल से ईएसआई अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा सामान।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। जिले में बढ़ते कोरोना के कहर से निपटने के लिए सिविल अस्पताल, फेज-6 को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही सिविल अस्पताल की सामान्य सुविधाएं अब ईएसआई अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जल्द ही इमरजेंसी वार्ड को भी यहां से बदलने की तैयारी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कोविड केयर सेंटर बनाए गए सिविल अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या 120 करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए सेहत विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली और अन्य राज्यों से भी कोरोना के मरीजों के आने से जिले में संक्रमितों का दबाव बढ़ गया है। इससे निपटने के लिए सेहत विभाग ने फेज-6 के सिविल अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बना दिया गया है। सिविल अस्पताल से सभी ओपीडी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के ईएसआई अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब सामान्य रोगों से पीड़ित लोगों को उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल जाना होगा। जबकि सिविल अस्पताल को सिर्फ कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए आरक्षित कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सिविल अस्पताल से इमरजेंसी वार्ड को भी ईएसआई अस्पताल में भेज दिया जाएगा। जच्चा-बच्चा विभाग की इमारत अलग होने के कारण इसे शिफ्ट नहीं किया गया है।
फिलहाल सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए 60 बिस्तर हैं। इनमें से एक भी खाली नहीं है। सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के तौर पर अस्पताल की क्षमता बढ़ाने के लिए जिन जरूरी संसाधनों की जरूरत है, उन्हें उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन और सरकार को लिखा गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले की डिस्पेंसरियों और अन्य सरकारी सेहत संस्थानों से जरूरी संसाधन और साजो सामान लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल को तत्काल चाहिए 50 ऑक्सीजन सिलिंडर
सिविल अस्पताल में लेवल-2 के कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। जिन्हें हर वक्त ऑक्सीजन दिए जाने की जरूरत रहती है। सिविल अस्पताल के पास ऑक्सीजन के 60 सिलिंडर हैं। लिहाजा यहां 60 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। अस्पताल को तत्काल 50 सिलिंडरों की जरूरत है, ताकि कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा सके। सिविल सर्जन ने इसके लिए प्रशासन से अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटर बनाए गए सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमितों का इलाज करने के लिए 120 बिस्तर आरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमित, अन्य मरीज जाएं ईएसआई अस्पताल
सामान्य बीमारी से पीड़ित लोग अब बिना किसी डर के ईएसआई अस्पताल जाकर अपना इलाज करवा सकेंगे। सिविल अस्पताल की सभी सामान्य ओपीडी जैसे, नाक-कान और गला, हड्डियों के रोग, सामान्य रोग, मनोचिकित्सक से परामर्श के लिए लोगों को ईएसआई अस्पताल जाना होगा। सिविल अस्पताल में सिर्फ कोरोना संक्रमितों की जांच और इलाज के अलावा टीकाकरण का काम होगा। जच्चा बच्चा विभाग सिविल अस्पताल परिसर में ही रहेगा। सिविल सर्जन ने बताया कि लैब में टेस्ट के लिए मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। ईएसआई अस्पताल में एक्सरे मशीन और लैब मौजूद है। वहां ज्यादा काम होने पर सिविल अस्पताल से स्टाफ सैंपल लेकर जांच के बाद रिपोर्ट ईएसआई अस्पताल में ही भेज देगा। जिससे अन्य बीमार लोगों को सिविल अस्पताल आने की जरूरत नहीं होगी।
ईएसआई अस्पताल में चल रही तैयारी
नई व्यवस्था बनाने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के ईएसआई अस्पताल में सोमवार को तैयारियां चलती रहीं। ईएसआई अस्पताल की एसएमओ डॉ. मनजीत कौर ने बताया कि डाक्टर्स के बैठने का इंतजाम कर दिया गया है। इसके साथ ही रिसेप्शन पर अब दो लोगों की ड्यूटी रहेगी। जो ईएसआई और सिविल अस्पताल के मरीजों को अलग-अलग ओपीडी में भेजेंगे। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल की ओपीडी शिफ्ट होने से मरीजों की संख्या बढ़ेगी और अतिरिक्त सुविधाओं की जरूरत भी होगी। जिन्हें मुहैया करवाने के लिए काम किया जा रहा है।