{"_id":"61747247c42fee3a4007c60f","slug":"knife-struck-on-transaction-of-rs-500-death-mohali-news-pkl430964523","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: उधार के 500 रुपये मांगना पड़ा भारी, आरोपी ने चाकू से कर दी बेटे की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली: उधार के 500 रुपये मांगना पड़ा भारी, आरोपी ने चाकू से कर दी बेटे की हत्या
Sun, 24 Oct 2021 02:06 AM IST
मोहाली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:06 AM IST
सार
मुख्तयार सिंह ने आरोप लगाया कि भूपिंदर सिंह और रिंकू दोनों जब वहां आए तो उन्होंने कहा कि इसने तुझे बचाया था, अब वे उसे सबक सिखाकर ही जाएंगे। इस दौरान भूपिंदर सिंह ने प्रिंस को बांहों में पकड़ लिया और प्रिंस पर रिंकू तब तक वार करता रहा, जब तक वह गिर नहीं गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के सेक्टर-82 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार रात 500 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए एक रेहड़ी वाले व व्यक्ति में विवाद हो गया। इस दौरान रेहड़ी वाले का बेटा जब अपने पिता को बचाने आया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस (21) निवासी गांव कंबाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सोहाना थाने की पुलिस ने इस मामले में भूपिंदर सिंह व रिंकू सिंह निवासी जगतपुरा को गिरफ्तार कर हत्या समेत कई धाराओं के तहत का केस दर्ज किया है। आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्तयार सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित कंबाला में रहते हैं। वह इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-82 में बीड़ी-सिगरेट बेचने की फड़ी लगाते हैं। वहीं, उसका बेटा प्रिंस भी उनके पास ही नींबू पानी की रेहड़ी लगाता था। जहां पर वे फड़ी लगाते हैं, उसके पास स्थित वर्कशॉप में आरोपी भूपिंदर सिंह बतौर मैकेनिक काम करता है।
विज्ञापन
भूपिंदर सिंह उनसे बीड़ी-सिगरेट खरीदता था जिसका करीब पांच सौ रुपये उधार हो गया था। गुरुवार रात को जब वह आया तो उसने उसे दो सौ रुपये दे दिए, जबकि उनका कहना था कि वह पूरे पैसे दे। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान उसका बेटा प्रिंस भी पहुंच गया। तभी भूपिदंर सिंह ने अपने चाचा के बेटे रिंकू को मौके पर बुला लिया जो घर से साथ में चाकू लाया था। उसने आते ही प्रिंस पर चाकू से हमला कर दिया।
वह लहूलुहान प्रिंस को तुरंत सोहाना स्थित एक निजी अस्पताल में लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। सोहाना थाने के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि आरोपी काबू कर लिए हैं। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।