{"_id":"67428290a39a8c404c074426","slug":"kidney-biopsy-started-in-mohali-district-hospital-mohali-news-c-71-1-mli1005-122229-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली के जिला अस्पताल में शुरू हुई किडनी बायोप्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली के जिला अस्पताल में शुरू हुई किडनी बायोप्सी
विज्ञापन
मोहाली। अब मोहाली के जिला अस्पताल में किडनी बायोप्सी सेवाएं मिलेंगी। पहली किडनी बायोप्सी के साथ ही इसकी शुरुआत कर दी गई है। मरीजों के लिए इसकी शुरुआत शनिवार को की गई। इससे मोहाली में किडनी के विकारों वाले मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। अब तक किडनी बायोप्सी के मरीजों को यहां से रेफर कर दिया जाता था, अब ऐसा नहीं होगा।
जिला अस्पताल में पहली किडनी बायोप्सी डॉ.अंकुर चौधरी द्वारा सफलतापूर्वक की गई। डॉ. अंकुर चौधरी पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के एसोसिएट नेफ्रोलॉजिस्ट और डीएम नेफ्रोलॉजी हैं। इस मौके पर डाॅ. एचएस चीमा सिविल अस्पताल, मोहाली के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) ने सभी की सराहना की। उन्होंने इस नई सेवा को हकीकत का रूप देने के लिए डॉ. विजय भगत और डॉ. अंकुर चौधरी के साथ पूरी रेडियोलॉजी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा सटीक निदान और समय पर प्रबंधन को सक्षम करके किडनी रोगों से पीड़ित रोगियों को काफी लाभान्वित करेगी।