फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kharar Municipal council election postponed after congress MLA made ruckus

मोहाली : कांग्रेस पार्षदों के हंगामे के बाद टला खरड़ नगर काउंसिल प्रधान का चुनाव, अब तीन मई को होगा चुनाव

Mon, 19 Apr 2021 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Apr 2021 02:41 PM IST
सार

जब कांग्रेसी पार्षदों को लगा कि वह प्रधान नहीं बना पाएंगे तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इसके बाद पार्षदों ने एक कुर्सी उठाकर अधिकारियों वाली साइड फेंकी।

विज्ञापन
Kharar Municipal council election postponed after congress MLA made ruckus
खरड़ में हंगामा करते कांग्रेस के पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर काउंसिल खरड़ के प्रधान पद का चुनाव सोमवार को हंगामे के बाद कैंसिल कर दिया गया। अब चुनाव 3 मई को होगा। यह चुनाव कांग्रेस और अकाली दल दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। सोमवार को नगर कांउसिल खरड़ के प्रधान पद का चुनाव था।
विज्ञापन


चुनाव के लिए अकाली दल और बीजेपी के पार्षद पहुंच गए थे। इसके अलावा निर्दलीय और आप के पार्षद भी कमेटी हॉल में थे। इस दौरान जब कांग्रेसी पार्षदों को लगा कि वह प्रधान नहीं बना पाएंगे तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इसके बाद पार्षदों ने एक कुर्सी उठाकर अधिकारियों वाली साइड फेंकी। इसके बाद पार्षद हंगामा भी करते रहे।
विज्ञापन



आखिर में चुनाव के लिए मौजूद एसडीएम और अधिकारी कमेटी रूम से चले गए। हालांकि पार्षद वहीं पर प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद चुनाव को कैंसिल करने का फैसला लिया गया। साथ ही नहीं तारीख घोषित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयागांव में शाम को स्थिति होगी साफ
जानकारी के मुताबिक नगर काउंसिल खरड़ में 27 सीटें हैं, जिसमें से 10 सीटें कांग्रेस के पास हैं। 8 सीटों पर अकाली दल का कब्जा है। 8 सीटें निर्दलीयों के हाथ में है। जबकि 1 सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। नगर काउंसिल खरड़ का चुनाव कांग्रेस के लिए वर्चस्व की जंग बनी हुई है। जिले में एक नगर निगम और सात नगर काउंसिल है। इसमें से सबडिवीजन खरड़ में कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले थे। खासकर खरड़ और नया गांव में अकाली दल ने कांग्रेस को मजबूत टक्कर दी थी। किसान संघर्ष के बीच नया गांव में बीजेपी मजबूती से उभरी थी और 3 सीटें हासिल करने में कामयाब रही थी। नयागांव नगर काउंसिल का चुनाव सोमवार दोपहर तीन बजे होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि वहां बीजेपी के तीनों पार्षद किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे। जिस भी दल के साथ वे जाएंगे, वही दल नगर कांउसिल का प्रधान बनाएगा। कांग्रेस और अकाली दल दोनों अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed