{"_id":"669b0bf2f82333ba6b02c4f4","slug":"kharar-market-committee-employees-are-under-mental-stress-have-not-received-salary-for-four-months-mohali-news-c-71-1-spkl1025-117128-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चार माह से वेतन नहीं मिला, मानसिक तनाव में खरड़ मार्केट कमेटी के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चार माह से वेतन नहीं मिला, मानसिक तनाव में खरड़ मार्केट कमेटी के कर्मचारी
विज्ञापन
खरड़। मार्केट कमेटी खरड़ के कर्मचारियों को पिछले चार महीनों वे वेतन और पेंशनरों को पेंशन न मिलने के कारण कर्मचारियों में बेचैनी पाई जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण वह घर का गुजारा चलाने में असमर्थ हो गए हैं। कई कर्मचारी इसी कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा कई बार अपने अधिकारियों को वेतन जारी करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले तीन साल से सही हाल हो रहा है और उन्हें समय पर वेतन नही मिल रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि मार्किट कमेटी के चौकीदार को वेतन न मिलने के कारण उसकी बीमार पत्नी दम तोड़ गई। परंतु फिर भी अफसरशाही वेतन जारी नही कर रही है। इस अवसर पर कर्मचारियों ने मांग की कि प्राथमिकता के आधार पर कर्मचारियों के वेतन और पेंशनरों की पेंशन जारी की जाए, ताकि वह अपने घरों का गुजारा चला सकें।
मंडी बोर्ड के सचिव का पद खाली होने से पास नहीं हुआ बजट : गुरनाम सिंह
संपर्क करने पर मार्केट कमेटी खरड़ के सचिव गुरनाम सिंह ने कहा कि पूरे पंजाब में मार्केट कमेटी के कर्मचारियों के वेतन संबंधी बजट अभी पास नहीं हुआ है क्योंकि पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव का पद खाली होने के कारण बजट पास नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि 25 प्रतिशत कर्मचारियों का वेतन जो सचिव अपने अधिकार पर जारी कर सकता है, कर्मचारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जब भी बजट पास होगा, कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा।