फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kejriwal bus stop in Mohali, Modi at road-intersections

केजरीवाल बस स्टॉपेज तो सिद्धू और मोदी सड़कों-चौराहों पर छाए

Wed, 09 Feb 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal bus stop in Mohali, Modi at road-intersections
मोहाली। विधानसभा चुनाव में अब 11 दिन शेष बचे हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है जिले में राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। शहर में राजनीतिक पार्टियों में अब होर्डिंग वार शुरू हो गई है। हर पार्टी का प्रत्याशी होर्डिंग लगाकर जनता को अपने पक्ष में करने करने की कोशिश कर रहा है। शहर के अधिकांश बस स्टॉप पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के विज्ञापन लगे हैं। वहीं, सड़क और चौराहों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों के होर्डिंग मार्केट में लगे हैं। अकाली दल ने खरड़-चंडीगढ़ हाईवे और एयरपोर्ट रोड पर प्रचार सामग्री लगवाए हैं। इससे यूनिपोल और विज्ञापन साइटों का ठेका लेने वाली कंपनियां काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि दो साल में कोविड से जो नुकसान हुआ है वह पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने लोगों से जुड़ने के लिए आम राह चुनी है। पार्टी ने अधिकतर बस क्यू शेल्टर पर अपने होर्डिंग लगवाए गए हैं। इसके पीछे सोच यही है कि आम लोग और युवाओं को आकर्षित किया जाए। पार्टी के होर्डिंग में केेवल पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान की तस्वीर को जगह दी गई है। साथ ही टाइटल दिया गया है कि ‘हुण नहीं खावांगे धोखा, भगवंत मान ते केजरीवाल नू दियांगे मौका। पार्टी के वरिष्ठ नेता विनीत वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पूरे पंजाब में रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के पोस्टर पर ‘नवां पंजाब बीजेपी दे नाल’
भारतीय जनता पार्टी ने भी होर्डिंग्स में अपनी ताकत झोंक दी है। पार्टी के प्रत्याशी संजीव वशिष्ट ने चंडीगढ़ के साथ लगते एरिया में अपने होर्डिंग लगवाए हैं। ‘नवां पंजाब बीजेपी दे नाल’ के नारे के साथ यह होर्डिंग लगे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाले होर्डिंग भी प्रमुख चौराहों, एयरपोर्ट रोड पर नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद अशोक झा ने कहा कि पार्टी की नीतियों से लोग प्रभावित हैं। इस बार चुनाव के नतीजे पार्टी के पक्ष में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का प्रचार मार्केट से लेकर शौचालय तक
कांग्रेस भी पूरी रणनीति के साथ प्रचार कर रही है। सभी बाजार और सार्वजनिक शौचालय के यूनिपोल कांग्रेस ने बुक करवाए हैं। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पांच साल में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को गिनाया गया है। पार्टी का थिंक टैंक लोगों तक पहुंचने के लिए कई तरीके अपना रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि उनके प्रत्याशी के बारे में शहरवासी जानते हैं, लेकिन लोग उनके बारे में अच्छे से जान पाएं ऐसे में प्रचार जरूरी है।

नेताओं ने बुक कीं सौ से ज्यादा साइटें
जिले में करीब डेढ़ सौ यूनिपोल और विज्ञापन साइट हैं। इनमें से करीब 105 साइट राजनीतिक नेताओं ने बुक की हैं। कांग्रेस ने करीब 50, भाजपा ने 35, आप ने 20 और शिअद ने 10 साइटें बुक करवाई हैं। इन यूनिपोल का किराया 50 हजार से एक लाख रुपये के बीच में है। जबकि, बस क्यू शेल्टर का किराया करीब 65 हजार है। जो विज्ञापन साइटों पर लगे हैं इन सबका का खर्च भी नेताओं के खाते में जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed