फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jewelry and cash theft by breaking flat locks

फ्लैट के ताले तोड़ गहने व नकदी चोरी

Sat, 14 May 2022 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash theft by breaking flat locks
जीरकपुर। गांव दयालपुरा रोड पर स्थित सोसायटी ग्रीन होम बिल्डर के एक फ्लैट का ताला तोड़ चोरों ने गहने व नकदी चोरी कर ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में शिकायतकर्ता पति-पत्नी ने आरोप लगाया है कि सोसायटी में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

अंकुर खेड़ा और उनकी पत्नी शालू खेड़ा ने बताया कि वे कल काम पर गए थे। उनकी बेटी स्कूल गई थी। दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी जब स्कूल से लौटी तो फ्लैट के मेन गेट पर लगे ताले टूटे हुए थे। अंदर सब सामान बिखरा पड़ा था। फ्लैट के कमरे में रखी तिजोरी टूटी हुई थी। चोर तिजोरी में से करीब 3 लाख रुपये नकद और करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, 15 लाख रुपये की चार महंगी घड़ियां और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

दंपती ने कहा कि उनकी सोसायटी में बड़ी खामियां हैं। सोसायटी की आगे और पीछे की दीवारें अधूरी हैं, सुरक्षाकर्मी भी नहीं है। मुख्य दीवार के स्थान पर सिर्फ फ्लेक्स लगी हुई है। इस कारण यहां चोरी की वारदातें होती रहती हैं। पुलिस मुख्य निरीक्षक ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके का दौरा करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed