फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jewellery, laptop and cash worth Rs 40,000 stolen from a house in Palm City

Mohali News: पाम सिटी के एक घर से गहने, लैपटॉप और 40 हजार की नकदी चोरी

Mon, 28 Apr 2025 11:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jewellery, laptop and cash worth Rs 40,000 stolen from a house in Palm City
डेराबस्सी। हैबतपुर रोड पर स्थित पाम सिटी कॉलोनी में चोरी की एक वारदात सामने आई है। चोर घर के ताला तोड़कर 50 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के आभूषण, डेबिट कार्ड, एक लैपटॉप और करीब 40 हजार की नकदी ले उड़े। पुलिस ने मौके का दौरा कर जांच शुरू कर जांच शुरू कर दी है। जतिंदर सिंह निवासी हाउस नंबर-128 पाम सिटी ने बताया कि 22 अप्रैल को वह अपने पूरे परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। जब वह सुबह लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे थे। शक होने पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम में रखी अलमारी टूटी पड़ी थी, अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। जतिंदर सिंह ने बताया कि अलमारी में रखा सामान गायब था। चोरी की सूचना मिलते ही डेराबस्सी पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी कि पाम सिटी हैबतपुर रोड पर स्थित एक घर में चोरी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed