फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jewellery and cash kept for marriage stolen from a locked house

Mohali News: बंद पड़े घर से शादी के लिए रखे गहने और नकदी चोरी

Wed, 15 Oct 2025 12:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash kept for marriage stolen from a locked house
नयागांव। नयागांव के सिंघादेवी क्षेत्र के एक बंद पड़े घर से शादी के लिए रखे गहने और नकदी चोरी होने की सूचना मिली है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। जिस घर में चोरी हुई है, वहां 22 दिसंबर को एक लड़की की शादी होनी थी। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पप्पू मोरिया और उसकी पत्नी रेखा मोरिया ने बताया कि नवरात्र से पहले अपनी लड़की की शादी के लिए लड़का देखने जालौन उत्तर प्रदेश गए थे। घर में कोई नहीं था। जब सोमवार को लौटे तो ठगे से रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। रेखा ने बताया कि तीन तोले गले का हार, दो तोले सोने की चेन, चार सोने की अंगूठियां, दो कमरबंद चांदी, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, पांच लाख की नकदी, बच्चों के स्कूल के सर्टिफिकेट, मकान की पावर अटॉर्नी, सीसीटीवी का रिकॉर्डर ले गए। पप्पू के अनुसार वह गोल गप्पे का काम करता है। नयागांव के सिंघादेवी क्षेत्र में एक साल पहले ही मकान खरीदा था। अब बेटी की शादी कैसे करेंगे यह चिंता सताए जा रही है। बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर सामान और रुपया एकत्रित किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed