फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jeweler booked for fraud after misappropriating 1 kg of gold and 50 kg of silver

Mohali News: एक किलो सोना, 50 किलो चांदी हड़पने पर ज्वेलर पर धोखाधड़ी

Sat, 20 Jun 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Jeweler booked for fraud after misappropriating 1 kg of gold and 50 kg of silver
मोहाली। पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उस पर एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने का आरोप है। शिकायतकर्ता संजीव कुमार का कहना है कि आरोपी ने कीमती सामान बेचने के लिए लिया था लेकिन न तो पैसे लौटाए और न ही सामान वापस किया। संजीव कुमार फेज-7 के निवासी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने थाना मटौर पुलिस को शिकायत दी। संजीव ने बताया कि उनकी जान-पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-37 निवासी गगनदीप सिंह से थी। गगनदीप की चंडीगढ़ में ज्वेलरी की दुकान है। संजीव कुमार ने उसे बिक्री के लिए एक किलोग्राम 24 कैरेट सोने की प्लेट और 50 किलोग्राम चांदी दी थी। आरोपी ने सामान लेने के बाद भुगतान करने में लगातार टालमटोल की। काफी समय बीतने पर भी उसने न कीमत चुकाई और न ही सोना-चांदी वापस किया।
विज्ञापन

मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (दिहाती) स्तर पर हुई। जांच में शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed