फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   JCB fell into a 20 feet deep pit in Mohali's village Jhurhedi, two children sitting with the driver also drowned

मोहाली के गांव झूरहेड़ी में 20 फुट गहरे गड्ढे में गिरी जेसीबी, चालक के साथ बैठे दो बच्चे भी डूबे

Mon, 13 Sep 2021 01:38 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
JCB fell into a 20 feet deep pit in Mohali's village Jhurhedi, two children sitting with the driver also drowned
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर स्थित गांव झूरहेड़ी में बरसाती पानी निकालने के लिए मंगाई एक जेसीबी 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक व उसके साथ बैठे दो नाबालिग बच्चे भी डूब गए। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांववालों ने फौरन बचाव कार्य शुरू किया। जैसे तैसे उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया। तीनों की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। बरसात के चलते गांव झूरहेड़ी में एकाएक पानी भर गया। इसे निकालने के लिए सरपंच ने जेसीबी बुलाकर खुदाई शुरू करवा दी। जेसीबी को राजपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह चला रहा था, उसके साथ दो बच्चे रमनप्रीत सिंह (11) और प्रभलीन सिंह (8) भी बैठ गए। गांव वालों ने पहले से ही 20 फुट गहरा एक गड्ढा खोद रखा था, जिसमें ऊपर तक बारिश का पानी भरा था। गुरप्रीत ने जेसीबी से खुदाई शुरू की तो गीली मिट्टी नीचे धंसने लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता जेसीबी 20 फुट गहरे गड्ढे में समा गई। इसके साथ ही चालक व दोनों बच्चे भी डूब गए। गांव वालों में चीखपुकार मच गई। तुरंत लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया। तीनों को निकालकर बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी है। लोग उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट्स
घटना की जानकारी उन्हें देर शाम मीडिया से मिली, लेकिन उनकी तरफ से स्थिति पर नजर बनाई हुई है और हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों के फेफड़ों में दूषित पानी भर चुका है। डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। -भगवंत सिंह, एसएचओ, सोहाना पुलिस थाना, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed