{"_id":"6847421fae4e3ffcc8039714","slug":"jalvayu-vihar-societys-account-is-frozen-for-eight-years-development-work-has-stopped-residents-are-upset-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129996-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जलवायु विहार सोसाइटी का खाता आठ साल से फ्रीज, रुका विकास कार्य, परेशान हैं निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जलवायु विहार सोसाइटी का खाता आठ साल से फ्रीज, रुका विकास कार्य, परेशान हैं निवासी
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-67 के जलवायु विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का लॉन्ग टर्म मेंटेनेंस फंड (एलटीएमएफ) खाता पिछले आठ साल से फ्रीज पड़ा है, जिससे सोसाइटी के सभी विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये की रकम खाते में होने के बावजूद रेजिडेंट्स के हित में कोई कार्य नहीं हो पा रहा है।
17 मार्च 2017 को बनी नई प्रबंधन समिति ने अध्यक्ष के रूप में कमांडर आईएस परमार (से.नि.) को नियुक्त किया था। इससे पहले के अध्यक्ष विंग कमांडर संजीव शर्मा (से.नि.) को दो-तिहाई बहुमत से निवासियों ने ईजीबीएम के माध्यम से हटा दिया था। हालांकि, अध्यक्ष पद से हटाए जाने के तुरंत बाद पूर्व अध्यक्ष ने एसबीआई फेज-11 ब्रांच से संपर्क कर खाता फ्रीज करवा दिया, जिसके पीछे के कारण अब तक अज्ञात हैं। बैंक से कारण जानने के लिए आरटीआई के तहत जानकारी भी मांगी गई, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। नई प्रबंधन समिति द्वारा बैंक को रजिस्ट्रार से प्रमाणित समिति की कॉपी भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद खाता आज तक नहीं खुल सका है। समिति के सदस्यों का कहना है कि वे कई बार व्यक्तिगत रूप से ब्रांच मैनेजर से मिल चुके हैं लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बना दिया जाता है।
कोई कानूनी विवाद नहीं, फिर भी फ्रीज
प्रबंधन समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोसाइटी पर न तो कोई कानूनी मामला लंबित है और न ही किसी अन्य प्राधिकरण के पास कोई शिकायत विचाराधीन है। इसके बावजूद बैंक का यह एकतरफा कदम समझ से परे है।
विज्ञापन
निवासी बोले–हमारी मेहनत की पूंजी से वंचित
लोगों का कहना है कि यह फंड उनकी वर्षों की जमा पूंजी है, जिससे सोसाइटी की देखरेख, सड़क मरम्मत, लाइटिंग, गार्ड की तनख्वाह जैसे जरूरी काम होते हैं। फंड तक पहुंच न होने के कारण ये सब ठप पड़े हैं और वे खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन से जल्द दखल की मांग
सोसाइटी ने अब राज्य सरकार और बैंक के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि जल्द से जल्द इस मामले में हस्तक्षेप करें ताकि खाता बहाल हो और विकास कार्य फिर से शुरू किए जा सकें।