फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jalandhar model accused of raping by calling on the pretext of shooting

जालंधर की मॉडल ने लगाया शूटिंग के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

Sat, 12 Sep 2020 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Jalandhar model accused of raping by calling on the pretext of shooting
मोहाली। जालंधर की एक मॉडल ने शूटिंग के बहाने मोहाली में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी है। जिसमें सोशल मीडिया पर संपर्क में आए एक मॉडल पर ही खरड़ में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इसके साथ ही इस महिला मॉडल ने सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के एक अधिकारी पर भी शिकायत दर्ज न कर जबरन समझौता करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जालंधर की रहने वाली महिला मॉडल ने एसएसपी को शिकायत देने के बाद अपनी आपबीती सुनाई। महिला मॉडल ने बताया कि खरड़ के रहने वाले एक मॉडल से इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात हुई थी। खरड़ के रहने वाले इस मॉडल ने उसका नंबर एक वीडियो डायरेक्टर को दिया था। महिला मॉडल के मुताबिक 20 अगस्त को इस वीडियो डायरेक्टर का फोन आया और उसने शूटिंग के लिए खरड़ बुलाया। 21 अगस्त की दोपहर को वह सन्नी एनक्लेव पहुंच गई। महिला मॉडल के अनुसार जिस फ्लैट में उसे लेकर गए वहां एक कमरे में पहले से ही कुछ और लड़के भी मौजूद थे।
विज्ञापन

अगले दिन उसे बताया गया कि उसकी शूटिंग कैंसिल हो गई है। अब शूटिंग अगले हफ्ते होगी, इसलिए उसे यहीं रुकना पड़ेगा। महिला मॉडल का कहना है कि खरड़ के रहने वाले मॉडल ने अगले दिन उसे प्रपोज किया। उसके इनकार पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला मॉडल का कहना है कि शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट की गई और कमरे में बंद कर दिया गया। महिला मॉडल ने बताया कि उसने किसी तरह 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ही आकर उसे वहां से निकाला और सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी ले गए। महिला मॉडल का आरोप है कि दुष्कर्म की शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस ने उसका मेडिकल चेकअप नहीं करवाया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उस पर दबाव बनाकर खरड़ के आरोपी मॉडल के साथ छह महीने के भीतर शादी करवाने की बात लिखवाकर समझौता करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। महिला के मुताबिक उसने ओरोपी के भाई से बात की तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर की इस मॉडल ने पूरी घटना की शिकायत एसएसपी को दी है। उसने एसएसपी से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान महिला मॉडल के साथ पंजाब अगेंस्ट करप्शन के प्रधान सतनाम सिंह दाऊं भी साथ थे। उन्होंने कहा कि लड़की के साथ फोन और चैट के अलावा भी तमाम सुबूत हैं जो महिला मॉडल के साथ हुई ज्यादती की ओर इशारा करते हैं। चौकी पुलिस की कार्यशैली भी सवालों में है।

----------
कोट्स
महिला मॉडल मुझे भी मिली थीं। उन्होंने अपनी शिकायत मुझे भी दी है। एसएचओ से इस मामले में रिपोर्ट मांग ली गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद इसमें आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।
- पाल सिंह, डीएसपी खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed