फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jalabhishek will be held in the pagodas in the morning, after the worship havan, the devotees will hang the langar

शिवरात्रि : शिवालयों में सुबह होगा जलाभिषेक, पूजन हवन के बाद श्रद्धालु छकेंगे लंगर

Tue, 01 Mar 2022 01:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek will be held in the pagodas in the morning, after the worship havan, the devotees will hang the langar
मोहाली। आखिरकार पूरे दो साल के बाद महाशिवरात्रि का पर्व बिना किसी पाबंदियों के मनाया जाएगा। इसको लेकर पूरे शहर के मंदिरों में भगवान शिव और मां पार्वती के शुभ विवाह के पावन पर्व महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, शहर के सभी मंदिरों के दरवाजे तड़के ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और कोरोना काल के बाद यह पहला मौका होगा, जब श्रद्धालु बिना किसी पाबंदियों के बीच मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवालयों में भगवान शिव के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह 5 बजे मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद सबसे पहले शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा और सुबह 9 बजे पूजन और हवन होगा, जो साढ़े 10 बजे तक चलेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को फलों का प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम 4 बजे महिला कीर्तन मंडली की ओर से भगवान शिव शंकर की रचनाओं का गुणगान होगा और चार प्रहर की पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अलग-अलग हिस्सोें में स्थित मंदिर कमेटियों की ओर से शिवालयों को जगमग लाइटों से सजाया गया है। वहीं, मंदिर की साज सजावट में फूलों से लेकर सुंदर रंग-बिरंगी लाइटों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल का रखा जाएगा ध्यान
जानकारी के मुताबिक महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए सेहत विभाग की ओर से शहर के सभी मंदिरों के बाहर कोविड प्रोटोकॉल को लागू किया गया है। जबकि मंदिर परिसरों के बाहर सेहत विभाग की टीमें अभियान के तहत टीकाकरण करेंगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर में दाखिल होने वाले श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग भी की जाएगी और जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया, उनका टीकाकरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही शरारती तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी। जबकि पुलिस विभाग की ओर से मंदिर परिसर के अंदर और बाहर सिविल कपड़ों में अधिकारियों को तैनात किया जाएगा, जो पल-पल की जानकारी को आलाधिकारियों के साथ साझा करते रहेंगे।

भगवान शिव के साथ होगी शिव परिवार की पूजा
शहर के फेज-3बी1 स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर के आचार्य श्री प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को सूर्य, चंद्र, मंगल, शुक्र और शनि 12वें भाव में रहेंगे। वहीं वर्षों के बाद ऐसा दिन आया है जब लोग महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान श्री शिव शंकर का जलाभिषेक करके पूजा अर्चना करेंगे। केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के प्रधान पंडित जगदंबा प्रसाद रतूड़ी बताते हैं कि महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ शिव परिवार की भी पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed