फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Jagjit Singh was the one in contact with gangsters, he used to take 40-50 lakh rupees and send them abroad on fake passport.

Mohali News: जगजीत सिंह ही था गैंगस्टरों के संपर्क में, 40-50 लाख रुपये लेकर फर्जी पासपोर्ट पर भगाता था विदेश

Fri, 24 May 2024 04:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Jagjit Singh was the one in contact with gangsters, he used to take 40-50 lakh rupees and send them abroad on fake passport.
मोहाली। फर्जी पासपोर्ट पर गैंगस्टरों को विदेश भेजने के मामले में दिल्ली बेस्ड पकड़े गए दो इमिग्रेशन एजेंटों ने पुलिस रिमांड में कई खुलासे किए हैं। सूत्रों के अनुसार शाजेब आबिद उर्फ शाजेब उर्फ साजिद और मोहम्मद कैफ से पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उन्हें जगजीत सिंह उर्फ जीता उर्फ सोनू ही केस लाकर देता था। जगजीत सिंह ही गैंगस्टरों के संपर्क में था और वह गैंगस्टरों को बताता था कि उसके संपर्क में ऐसे इमिग्रेशन वाले हैं जो फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भेज देते हैं। सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपी प्रति केस के 40-50 लाख रुपये रकम लेते थे और पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि आरोपी अब तक करीब 20 से ज्यादा अपराधियों को फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भगा चुके हैं।
विज्ञापन

एसएसओसी को आरोपियों के मोबाइल से कई तरह की चैटिंग और कागजात भी मिले हैं जो अपराधियों के हो सकते हैं। दोनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर थे। पिछला रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें वीरवार को दोबारा से मोहाली अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली ने गुप्त सूचना मिलने पर उक्त दोनों इमिग्रेशन एजेंटों को पंजाब के विभिन्न कट्टर अपराधियों को देश से बाहर भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को एसएसओसी ने मंगलवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। दोनों आरोपी डी-89 डीडीए फ्लैट रणजीत सिंह फ्लाईओवर के पास दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाना मोहाली में आईपीसी की धारा 467, 468, 471, 120 बी व 12 पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उन अपराधियों को विदेश भागने में मदद की जो अपराध करने के बाद जमानत या पैरोल पर बाहर आकर विभिन्न आव्रजन एजेंटों की मदद से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने नकली पहचान पासपोर्ट बनाकर विदेश भाग गए थे। सबसे पहले कार्रवाई करते हुए एसएसओसी मोहाली ने जगजीत सिंह उर्फ जीता उर्फ सोनू निवासी अर्बन एस्टेट फेस 01, थाना डिविजन-7 जालंधर को गिरफ्तार किया था। उसकी पूछताछ से प्राप्त सुराग के आधार पर दिल्ली स्थित दो इमिग्रेशन एजेंटों को गिरफ्तार किया गया।


पोलैंड और पुर्तगाल जैसे यूरोपीय देशों में कई को भेजा
गिरफ्तार जगजीत सिंह उर्फ जीता उर्फ सोनू पंजाब की विभिन्न जेलों में बंद रहते हुए ऐसे लोगों को ग्राहक देता था जो अपराधी होते थे। साजिद और मोहम्मद कैफ की पृष्ठभूमि जिन्होंने फर्जी पहचान पासपोर्ट पर व्यक्ति को देश से बाहर भागने में मदद की। पासपोर्ट और दस्तावेज साजिद और मोहम्मद कैफ द्वारा तैयार करते थे। इन लोगों में पंजाब का खूंखार गैंगस्टर गोपी नवाशहरिया (पाक ठिकानों के आतंकवादी हरविंदर उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी) शामिल है, जो फर्जी पहचान पर वर्ष 2022 में पोलैंड भाग गया, संगरूर का सुखजीत सिंह उर्फ सुक्खा कलौदी (अमेरिका भाग गया), लुधियाना का गुरप्रीत सिंह उर्फ लेहंबर सिधवां शामिल हैं जो (कनाडा भाग गया) जिन पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed