{"_id":"c6395375bd17349d4efd06a0efafab34","slug":"it-was-the-young-woman-was-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के चक्कर में किया गया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के चक्कर में किया गया हमला
अमर उजाला मोहाली
Updated Mon, 21 Oct 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज चार में शनिवार रात एक युवक पर हमला करने की जांच एक युवती के इर्द-गिर्द पहुंच गई है। थाना फेज एक पुलिस ने घायल युवक गुरप्रीत सिंह के बयानों पर परचा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरप्रीत के मुताबिक वह लोग एक युवक को मिक्की कहकर बुला रहे थे। पुलिस ने मिक्की को नामजद किया है। गुरप्रीत के मुंह और सिर पर काफी चोट आई हैं।
गुरप्रीत ने पुलिस को बताया है कि शनिवार रात जिन युवकों ने फिल्मी स्टाइल में उसके घर में घुसकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया, उन्हें वह नहीं जानता। परंतु शनिवार को दोपहर में उसे दो बार फोन करके धमकियां दी गईं। पुलिस के मुताबिक गुरप्रीत के साथ एक युवती काम करती है।
जिससे उसकी फ्रेंडशिप है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि हमलावरों को इस फ्रेंडशिप पर ऐतराज था। वह युवती शनिवार को भी गुरप्रीत से मिली थी। गुरप्रीत को फोन करके धमकी देने वाले ने भी यही कहा था कि वह युवती से क्यों मिला। अब पुलिस दोनों संभावनाएं लेकर चल रही है। एक तो यह कि हमला करवाने वाला खुद उस युवती से एकतरफा प्रेम करता हो। या फिर युवती के परिजनों में से किसी को इस बार में पता चला हो और उसे यह बर्दाश्त नहीं हुआ हो। इसके बाद उसने गुरप्रीत पर हमला करवाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार रात फेज चार निवासी गुरप्रीत अपने दोस्त के साथ घर में था। तभी कुछ युवकों ने घर में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा। फिर अपनी कार में ले गए और एक घंटे बाद गांव मजात में छोड़ दिया। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया था।