फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   It is our duty to follow the corona guidelines, otherwise the corona will spread again in the third wave.

वेतन बढ़ाने का आश्वासन मिला, पर पक्के करने की मांग पर डटे कच्चे शिक्षक, शिक्षा विभाग का घेराव जारी

Fri, 18 Jun 2021 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
It is our duty to follow the corona guidelines, otherwise the corona will spread again in the third wave.
मोहाली। कोरोना टीकाकरण करवाने के बाद कुछ लोग मास्क को हलके में ले रहे हैं। उनको लगता है कि टीकाकरण के बाद मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, लेकिन यह बात बिल्कुल गलत है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन न करके लोग बड़ी लापरवाही कर रहे हैं। ऐसा करके लोग खुद को ही आफत में डाल रहे हैं। क्योंकि अभी तक संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है, जबकि खतरा अभी तक बरकार है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला सेहत विभाग का अब पूरा फोकस टीकाकरण पर लग गया है। अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, जिले के तीनों सेहत ब्लॉक डेराबस्सी, बूथगढ़ और घडुआं में स्थित कोविड केंद्रों में कोविशील्ड और को-वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है। 16 जून तक 49,011 लोगों को को-वैक्सीन और 425697 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है। जिले में वैक्सीन की किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है और सभी योग्य उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब सरकार की ओर से कोविड पाबंदियों से काफी हद तक छूट दी जा चुकी है। जबकि मास्क पहनने, एक दूसरे से दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने की सावधानियां पहले की तरह ही रखनी होंगी। वहीं, उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी काम पड़ने पर ही घर से निकलें। छोटी-मोटी शरीर संबंधी समस्या के लिए मेडिकल हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

21 जून से चलेगा टीकाकरण का बड़ा अभियान
सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की दवाई से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें रजिस्टर्ड इंडस्ट्रियल मुलाजिम, निर्माण कार्य में जुटे मुलाजिम, हेल्थ केयर वर्कर, पावरकॉम और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल हैं। केंद्र सरकार की दवाई से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं। 21 जून से भारत सरकार की तरफ से आने वाली दवाई से टीकाकरण का दायरा 18 साल से अधिक उम्र के लोगों तक बढ़ा दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई। उनकी कोशिश जिले को कोरोना मुक्त करना है। जिसमें सेहत विभाग की टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed