फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Invitation of accidents giving rain water filled in the pit lying on the highway road

हाईवे की सड़क पर पडे गड्ढे में भरा बारिश का पानी दे रहा हादसों को न्योता

Fri, 31 Jul 2020 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Invitation of accidents giving rain water filled in the pit lying on the highway road
मोहाली। एक तरफ खरड़-बलौंगी हाईवे पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण के चलते रोजाना लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ती है। वहीं, बुधवार-वीरवार की रात हुई बारिश से हाईवे की टूटी सड़क पर पड़े गड्ढों में पानी भर गया। जिससे पूरा दिन जहां वाहन चालक हादसों का शिकार होते रहे, वहीं, पैदल चलने वालों को दिक्कत आई। जबकि इस वजह से भी जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

वहीं, मोहाली विकास मंच के प्रधान विनीत वर्मा का कहना है प्रशासन को पहल के आधार खड्ढों पर पैचवर्क करवा देना चाहिए, ताकि इस तरह कोने वाले हादसों पर ब्रेक लगाई जा सके।
विज्ञापन

दरअसल खरड़ बलौंगी हाईवे पर गांव देसूमाजरा के पास सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क पर खड्ढे पड़े हुए हैं। जिससे रोजाना लोग परेशान होते हैं। इसी बीच बारिश होने से उन खड्ढों में पानी भर गया। जिससे लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी। इस संबंधी सुखेदव सिंह ने कहा कि वह चंडीगढ़ की एक नामी कंपनी में काम करते हैं। लेकिन खरड़-बलौगी हाईवे सड़क पर पड़े खड्ढों की वजह से उन्हें रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। जबकि बारिश में उन खड्ढों में पानी भर गया, जिसने उनकी मुश्किल और बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरफ सोचना होगा ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अतुल शर्मा का कहना है कि हाईवे पर पता ही नहीं लगता कि कब खड्ढा आ जाए । उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चालकों को इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। डीसी मोहाली को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। यह रोड कई राज्यों की लाइफ लाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed