{"_id":"6851c937a611fad3b3030fe3","slug":"instructions-to-intensify-the-campaign-against-dengue-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130246-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेंगू के खिलाफ अभियान को तेज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेंगू के खिलाफ अभियान को तेज करने के निर्देश
विज्ञापन
मोहाली। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने जिले में डेंगू रोधी गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रोग्राम अधिकारियों और वरिष्ठ मेडिकल अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर कहा कि हर शुक्रवार, डेंगू पर वार मुहिम को और मजबूती से लागू किया जाए, ताकि इस बार भी जिले में डेंगू के मामलों पर नियंत्रण पाया जा सके। डॉ. जैन ने कहा कि डेंगू के साथ-साथ मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य मौसमी बीमारियों के प्रति भी लोगों को सतर्क और जागरूक किया जाए। इनके लक्षण, कारण, बचाव और इलाज की जानकारी गांव-गांव और शहरों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि घरों, छतों, कूलरों या आसपास कहीं भी पानी जमा न होने देने की अपील जनसामान्य से की जाए। यदि स्वास्थ्य विभाग की चेतावनियों को नजरअंदाज किया जाता है तो चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। सिविल सर्जन ने जिले के सभी नर्सिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों को इस मुहिम में शामिल करने का निर्देश देते हुए कहा कि हर शुक्रवार सुबह बड़े पैमाने पर जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएं।
बैठक के दौरान डॉ. जैन ने जिले में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। इसमें ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान, आम आदमी क्लिनिक, ओटी क्लिनिक, मुफ्त दवाएं और 108 एंबुलेंस की सेवाएं प्रमुख रहीं। उन्होंने कहा कि जिले को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति और इमरजेंसी स्थिति में पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डॉ. जैन ने अस्पताल प्रमुखों को स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस समीक्षा बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।