फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   IndiGo's Chandigarh-Lucknow flight cancelled due to technical fault

Mohali News: तकनीकी खराबी से इंडिगो की चंडीगढ़-लखनऊ फ्लाइट रद्द

Mon, 23 Jun 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
IndiGo's Chandigarh-Lucknow flight cancelled due to technical fault
मोहाली। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद यात्रियों को फ्लाइट में तकनीकी खामियों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। टेकऑफ से पहले ही पायलट को तकनीकी खराबी का अहसास हुआ और उसने तुरंत रनवे पर ही फ्लाइट रोक दी। इसके बाद एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार दिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने केवल तकनीकी खराबी का हवाला दिया है। हालांकि एयरलाइन कंपनी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनका कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-146 को उड़ान भरनी थी। फ्लाइट में करीब 160 यात्री मौजूद थे। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए फ्लाइट रवाना होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही इसको रद्द कर दिया गया। इस संदर्भ में इंडिगो ने अपने यात्रियों को मैसेज भेजा है। इसमें कहा है कि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। प्रिय यात्री परिचालन कारणों से 22 जून 2025 को आईएक्ससी से एलकेओ जाने वाली आपकी फ्लाइट 6ई 146 रद्द कर दी गई है। कृपया वैकल्पिक उड़ान चुनने या रिफंड पाने के लिए यहां https://gi9.in/IndiGo9/klmTiL क्लिक करें और किसी भी प्रश्न के लिए https://gi9.in/IndiGo/6C2CXo पर संपर्क करें। हम आपके धैर्य और समझ के लिए बेहद आभारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed