फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Independent councilor from Derabassi's ward-nine joins Congress

डेराबस्सी के वार्ड-नौ से आजाद पार्षद कांग्रेस में शामिल

Fri, 19 Feb 2021 12:17 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Independent councilor from Derabassi's ward-nine joins Congress
डेराबस्सी। वार्ड-नौ से आजाद उम्मीदवार के तौर पर जीतीं आशा शर्मा व उनके पति भूपिंद्र शर्मा वीरवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों ने पार्षद आशा शर्मा व उनके पति को पार्टी में शामिल किया। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब कांग्रेसी पार्षदों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व कांग्रेसी नेता भूपिंद्र शर्मा लंबे समय से वार्ड-नौ से कांग्रेस से पार्षद के लिए टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने इस वार्ड से इंफोटेक के चेयरमैन एसएमएस संधू की सिफारिश पर पुष्पेंदर मेहता की पत्नी ममता मेहता को टिकट दे दी। इससे नाराज भूपिंद्र शर्मा ने बागी होकर अपनी पत्नी आशा शर्मा को आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतार दिया। कांग्रेस पार्टी ने इसका संज्ञान लेते हुए भूपिंद्र शर्मा को पार्टी से निकाल दिया था।
विज्ञापन

चुनाव में अकाली दल की पूर्व पार्षद अल्का मखीजा व कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार ममता मेहता के साथ आशा शर्मा का त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। इसमें शिअद व कांग्रेस प्रत्याशी दोनों 556 और 557 वोटों पर सिमट गए। 17 फरवरी को चुनाव जीतने के बाद से ही आशा शर्मा कांग्रेसी पार्षदों के पाले में चली गई थीं। लेकिन वीरवार को आधिकारिक तौर पर आशा शर्मा व उनके पति कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा शर्मा का कहना है कि वह शुरू से ही कांग्रेसी थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें टिकट नहीं मिल पाई। परंतु अब उन्होंने फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। इस मौके पर कांग्रेसी पार्षद रणजीत सिंह रेड्डी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed