फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Independence Day celebrated with great enthusiasm in Zirakpur

Mohali News: जीरकपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

Sun, 17 Aug 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with great enthusiasm in Zirakpur
जीरकपुर। स्वतंत्रता दिवस का जश्न जीरकपुर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर परिषद जीरकपुर दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित नगर पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
विज्ञापन

नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह जज ने शहीदों को याद कर उनको श्रद्धांजलि दी। इसी तरह जीरकपुर के विभिन्न हिस्सों में भी स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में विद्यार्थियों ने परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कर देशभक्ति का संदेश दिया। कई स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को राष्ट्रीय एकता के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed