फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Inauguration of tube well to remove water shortage at a cost of 28 lakhs

28 लाख की कीमत से किया पानी की कमी दूर करने को ट्यूबवेल का उद्घाटन

Wed, 03 Nov 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of tube well to remove water shortage at a cost of 28 lakhs
जीरकपुर । ढकोली के वार्ड नंबर 6 में पड़ती ममता एनक्लेव, ग्रीन सिटी और अजित एनक्लेव में बीते दिन पीने वाले पानी का ट्यूबवेल फेल हो गया था। जिसके कारण एक सप्ताह से लोगों को पीने वाले पानी की किल्लत आ रही थी। हालांकि सोसायटी निवासियों द्वारा टैंकरों से काम चलाया जा रहा था। लेकिन फिर भी पानी की समस्या से लोग कई दिन परेशान रहे। पानी की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने कनेक्शन दूसरी जगह से जोड़ दिया गया था। लेकिन पानी का प्रेशर कम होने के कारण लोगों की समस्या बरकरार रही। लोगों की समस्या को देखते हुए वार्ड नंबर 6 के पार्षद अजीत पाल सिंह ने नगर परिषद जीरकपुर के प्रधान उदयवीर ढिल्लों से समस्या संबंधी बात की।
विज्ञापन

परिषद अध्यक्ष उदयवीर ढिल्लों ने मंगलवार को ममता एनक्लेव में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन कर लोगों को तोहफ़ा दिया। इससे वार्ड नंबर 6 में पड़ती ममता एनक्लेव, ग्रीन सिटी, अजीत एनक्लेव के लोगों की समस्या जड़ से दूर हो जाएगी। इस दौरान उदयवीर ढिल्लों ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए पहल के आधार पर टेंडर पास कर इस ट्यूबवेल लगाया जा रहा है, ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े। ढिल्लों ने बताया कि यह ट्यूबवेल 28 लाख की लागत से लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले यह ट्यूबवेल 250 फीट पर था, जिसे अब 1000 फीट कर दिया गया है, ताकि लोगों को साफ सुथरा पानी मिल सके और ट्यूबवेल जल्दी फेल न हो। उन्होंने बताया कि इसका काम जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ कांग्रेसी पार्षद अजीत पाल सिंह, मनोज चौधरी, सुभाष कपूर, सुरजीत सिंह पाल, हरविंदर सिंह पाल, जसविंदर ढकोला, महावीर नहरा, सुखजिंदर सिंह पाल, सुलतान सिंह, संजय वर्मा, अनिल चालिया, बी.पी. गोयल, अशोक कुमार, सुरिदर कुमार और बलबीर यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed