फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Inauguration of development works worth Rs 57 lakh 84 thousand in four government schools

Mohali News: चार सरकारी स्कूलों में 57 लाख 84 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

Thu, 22 May 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of development works worth Rs 57 lakh 84 thousand in four government schools
लालडू। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने क्षेत्र के चार स्कूलों रामपुर बहल, भुखडी, सयौली, खेडी जट्टां में 57 लाख 84 हजार रुपये की लागत से विकास कार्यो का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रंधावा ने बताया कि 22 लाख 39 हजार रुपये की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल रामपुर बाहल में एक क्लासरूम, चारदीवारी और खेल का मैदान, 07 लाख 51 हजार रुपये की लागत से सरकारी प्राथमिक स्कूल खेड़ी जट्टां में एक स्मार्ट क्लासरूम, 08 लाख 27 हजार रुपये की लागत से सरकारी मिडिल स्कूल, गांव सियोली में चहारदीवारी, इसके अलावा ग्राम भुखड़ी स्थित सरकारी हाई स्कूल में 19 लाख 67 हजार की लागत से हॉल और विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कराया गया और अन्य कार्य विद्यार्थियों को समर्पित गया।
विज्ञापन


इस मौके पर रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्कूल भवनों के नवीनीकरण, कक्षाओं की सफाई, रंग-रोगन, पेयजल सुविधा, शौचालय, चारदीवारी तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इन स्कूलों के अध्यापकों के अलावा क्षेत्र के पंच, सरपंच और आम आदमी पार्टी की पूरी टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed