फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Platinum Home Society, the department cut the electricity of the houses, 90 houses lost electricity

Mohali News: प्लैटिनम होम सोसायटी में विभाग ने काटी घरों की बिजली, 90 घरों की बिजली हुई गुल

Sat, 18 Mar 2023 01:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 18 Mar 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
In Platinum Home Society, the department cut the electricity of the houses, 90 houses lost electricity
प्लैटिनम होम सोसायटी में विभाग ने काटी घरों की बिजली, 90 घरों की बिजली हुई गुल
विज्ञापन

- बिजली कटने से परेशान लोगों ने सोसायटी का गेट बंद कर बिल्डरों के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
- सोसायटी में बने बिल्डरों के दफ्तरों को बंद करवा स्टॉफ को सोसाइटी से बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बुधवार को पावरकाॅम विभाग के इंफोर्समेंट विंग ने प्लैटिनम होम सोसायटी में छापेमारी कर सात कुंडी कनेक्शन काट दिए थे और यह कार्रवाई सुबह 10 से लेकर 7 बजे तक चली थी। पूरी दिन की कार्रवाई के बाद इंफोर्समेंट विंग ने आगे की कार्रवाई लोकल पावरकाॅम विभाग को सौंप दी थी। जिसके बाद पावरकाम विभाग ने शुक्रवार को करीब 80 से 90 घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए, क्योंकि सोसासटी अभी नगर काउंसिल को हैंडओवर नहीं हुई और सोसायटी में ज्यादातर घरों की बिजली या तो कुंडी कनेक्शन पर चल रही थी या फिर सब मीटर से चल रही थी। जिसके चलते पावरकाॅम ने यह कार्रवाई की है। सोसायटी में 450 परिवार रह रहे हैं और मात्र 200 के करीब घरों में ही मीटर लगे हैं। जबकि बाकी के घरों की बिजली ऐसे ही चल रही थी।
बॉक्स
बिल्डरों को दफ्तर बंद करवा गेट बंद कर किया रोष प्रदर्शन
बिजली कनेक्शन कटने के बाद सोसायटी की महिलाओं ने इकट्ठे होकर सोसायटी में काम कर रहे बिल्डरों के दफ्तरों को बंद करवा दिया और सोसायटी का गेट बंद कर बिल्डरों खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि हमें बिल्डरों द्वारा सब मीटर के बिजली दी जा रही थी, जिसके हमें बाकायदा पैसे भी दे रहे थे। लेकिन पावरकाॅम विभाग ने पहले बुधवार को कार्रवाई की और आज फिर से कार्रवाई करके करीब 80-90 घरों की बिजली काट दी है। जिस कारण लोग परेशान हो रहे हैं। घरों में बच्चे व बुजुर्ग बिजली के बिना परेशान हो रहे हैं। जबकि बच्चों के पेपर चल रहे हैं और इस समय बिजली कटने बहुत बड़ी परेशानी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया की जब हम इस संबंध में बिल्डर से बात करते हैं तो वह बहाने बना देता है कि दो चार दिन में बिजली के मीटर लग जाएंगे। लेकिन वह ऐसा काफी दिनों से करता आ रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर बनाता है बहाने
पिछले लंबे समय से हम बिल्डरों से बिजली के कनेक्शन के लिए बोल रहे हैं। लेकिन वह एक दो दिन का बहाना बनाकर चला जाता है और अब पावरकाॅम विभाग ने यह कार्रवाई कर दी है। इस कारण हमें बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। जिसके चलते हमने शुक्रवार को सोसायटी में बैठे बिल्डरों के दफ्तर बंद करवा दिए हैं और उनका कंस्ट्रक्शन का काम भी बंद करवा दिया है। शांति से उनका विरोध किया जा रहा है। -मुकेश, प्लैटिनम होम सोसायटी निवासी।

बच्चे-बुजुर्ग सभी परेशान
बिजली कटने पर शुक्रवार को हमने व सोसायटी की महिलाओं ने बिल्डरों खिलाफ रोष जाहिर किया है। यदि जल्द इसका समाधान ना किया गया तो हमें आगे रोष प्रदर्शन करना पड़ेगा। बच्चों के पेपर हैं, बिजली कटने से बच्चे, बुजुर्ग और सभी लोग परेशान हो रहे हैं। जिसका जल्द समाधान करना पड़ेगा क्योंकि आगे गर्मी का मौसम आने वाला है और बिजली के बिना समय निकालना बहुत मुश्किल है। -अनिल शर्मा, प्लैटिनम होम सोसायटी निवासी

कोट्स
इंफोर्समेंट विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की थी और आगे की कार्रवाई हमें सौंपी गई थी। इसके तहत शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई है। कुंडी कनेक्शन तो उसी दिन काट दिए थे।
-सुरिंदर सिंह बैंस, एक्सईएन, पावरकाॅम विभाग जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed