फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Phase-5, rain water will not fill and trees will not fall due to the storm

फेज-5 में नहीं भरेगा बारिश का पानी और आंधी से पेड़ भी नहीं गिरेंगे

Mon, 22 Jun 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
In Phase-5, rain water will not fill and trees will not fall due to the storm
मोहाली। नगर निगम ने फेज-5 में बरसात के दिनों में पानी जमा न हो और आंधी में पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर न गिरें, इसके लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर जहां ड्रेनेज लाइन की सफाई करवाई जा रही है, वहीं, पेड़ों की प्रूनिंग भी करवाई जा रही है, जिससे बरसात और आंधी आने पर लोगों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।
यह पूरा काम कांग्रेसी नेता बलजीत कौर की अगुवाई में करवाया जा रहा है। बलजीत कौर ने ने लोगों को कहा है कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इलाके की लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुुताबिक जिला कांग्रेस कमेटी की उपप्रधान बलजीत कौर की अगुवाई में यह पूरा काम किया जा रहा है। रविवार को फेज-5 के लोगों को बलजीत कौर ने बताया कि स्थानीय निवासियों की ओर से काफी लंबे समय से पेड़ों की छंटाई करवाने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर पेड़ों की प्रूनिंग मशीन से करवानी शुरू कर दी है।वहीं, बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए इलाके की रोड-गलियों और ड्रेनेज लाइनों की सफाई भी करवाई जा रही है। यह काम भी नगर निगम द्वारा भेजी गई मशीन से किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिद्घू की अगुवाई में यह सभी काम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फेज-5 का एरिया शहर के प्राइम इलाकों में है। सेहत मंत्री पहले ही नगर निगम के अधिकारियों को हिदायत दे चुके हैं कि बरसात से निपटने के इंतजाम पूरे किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से मुहिम लगातार चल रही है। उम्मीद है कि इस बार इलाके के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई मुश्किल नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed