फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Mohali, 150 peoples challan and 13 vehicles empound due to the needless movement in curfew and breaking the rules of Corona.

कर्फ्यू में बेवजह घूमने और कोरोना नियम तोड़ने पर 150 के चालान, 13 वाहन जब्त

Thu, 22 Apr 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
In Mohali, 150 peoples challan and 13 vehicles empound due to the needless movement in curfew and breaking the rules of Corona.
मोहाली। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मोहाली जिले में जहां पहले ही रात्रि कर्फ्यू लगाया हुआ है, वहीं बुधवार को रामनवमी के मौके पर दिन में भी कर्फ्यू लगाया गया। इस दिन कर्फ्यू और कोरोना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले 150 लोगों के चालान काटे गए और 13 वाहन जब्त किए गए हैं। इसके अलावा निजी कार्यालय और दुकानें खोलने वाले 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को लगे कर्फ्यू के मद्देनजर शहर के सभी बाजार बंद रहे और सड़कों पर जिन लोगों को जरूरी काम था उन्हें ही आने-जाने दिया गया। साथ ही जो वाहन चालक या पैदल चलने वाले बेवजह सड़कों पर घूमते पाए गए उनके चालन काटे गए। इनमें वह लोग भी शामिल थे जो कोरोना के नियमों का उल्लंघन कर बिना मास्क पहने बाहर दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने शहर की सभी मुख्य सड़कों और हाईवे पर स्पेशल नाके लगाए हुए थे। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहन चालक की चेकिंग की गई और उनसे सड़क पर आने का कारण पूछकर ही जाने दिया गया। यहां जो बेवजह सड़क पर आए थे उनके चालान काटे गए और कुछ के वाहन भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कर्फ्यू के दौरान निजी कार्यालय और दुकानें खोलने वाले दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है इनमें फेज-1 की एक नामी अकेडमी भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात 8 बजे से शहर में कर्फ्यू लग गया था। ऐसे में लोग घरों में कैद हो गए थे। हालांकि जरूरी केसों में पुलिस आने-जाने की अनुमति दे रही थी। यहां तक कि जिन लोगों की एयरपोर्ट से फ्लाइट्स जानी थी, उनके टिकट देखने के बाद ही जाने दिया गया। बस सेवा पहले की तरह ही बहाल रही और शहर में सीटीयू के बसें सवारियों को लेकर चलती दिखाई दीं।
सभी इलाकों में डीएसपी खुद सड़कों पर लगाए गए नाकों पर तैनात रहे। इस मौके डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने कहा कि पुलिस की तरफ से प्रयास किए गए हैं कि को बिना वजह सड़कों पर दिखाई न दे। उन्होंने कहा कि लोगों को भी प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक सहयोग देना चाहिए। कर्फ्यू के दौरान सभी बाजार बंद रहे। सिर्फ करियाना और दवा की दुकानें खुली रहीं। जबकि होटल और रेस्टोरेंट से बाहर खाने की चीजों की डिलीवरी करने वाले सड़कों पर जरूर दिखे।

खरड़ में 44 चालान और छह वाहन जब्त
खरड। थाना सदर खरड़ और थाना सिटी खरड़ पुलिस ने शहर में बिना मास्क को कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इसके तहत शहर में 44 बिना मास्क के चालान, 6 वाहन जब्त और एक मामला लॉकडाउन के उल्लंघन का दर्ज किया गया। पुलिस के साथ-साथ पटवारी सौरव शुक्ला और पटवारी मनदीप शर्मा ने भी अन्य कर्मचारी के साथ पुलिस नाकोें पर ड्यूटी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed