फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Baltana, gold jewellery was stolen from an elderly man's wardrobe; two young men who made keys carried out the crime

Mohali News: बलटाना में बुजुर्ग की अलमारी से सोने के जेवर उड़ाए, चाबी बनाने वाले दो युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

Fri, 29 May 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
In Baltana, gold jewellery was stolen from an elderly man's wardrobe; two young men who made keys carried out the crime
जीरकपुर। बलटाना के गिल कॉलोनी में 82 वर्षीय बुजुर्ग के चाबी बनाने वाले दो लोगों ने करीब सात तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। आरोपियों ने तीन दिन तक घर आकर अलमारी का लॉक ठीक करने का नाटक किया और मौका मिलते ही गहनों पर हाथ साफ कर भाग गए। मामले की शिकायत बलटाना पुलिस चौकी में दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी व मोबाइल वीडियो फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित चंदर भान शर्मा ने बताया कि वह 19 वर्षों से गिल कॉलोनी में रह रहे हैं। हरियाणा सचिवालय से सेवानिवृत्त हैं। उनका एक बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि दूसरा मोहाली में नौकरी करता है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर की अलमारी का ताला खराब था। करीब तीन दिन पहले गली में उन्हें चाबी बनाने वाले दो युवक मिले। उन्होंने अलमारी का लॉक ठीक करने की बात कही। चंदर भान शर्मा के अनुसार, पहले दिन दोनों युवक घर आए और चाबी बनाने का ड्रामा करते हुए परिवार के लोगों से बातचीत में यह जानकारी हासिल कर ली कि अलमारी में सोने के गहने रखे हैं। दूसरे दिन भी वे घर पहुंचे और लॉक ठीक करने के बहाने अलमारी की स्थिति व अंदर रखे सामान की जानकारी जुटाई। इसी दौरान उन्हें पता चल गया कि अलमारी में करीब सात से आठ तोले सोना रखा हुआ है।
विज्ञापन

तीसरे दिन दोनों आरोपी फिर घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को अलग-अलग बातों में उलझा दिया और मौका मिलते ही अलमारी से सोने के गहने निकाल लिए। हालांकि, चंदर भान शर्मा के पोते को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ। उसने मोबाइल फोन से दोनों की वीडियो बना ली, जिसमें उनकी तस्वीरें कैद हो गईं। वारदात के बाद आरोपियों ने अलमारी के लॉक में चाबी का टूटा टुकड़ा फंसा दिया, ताकि किसी को तुरंत चोरी का पता न चल सके। इसके बाद वे अगले दिन दोबारा आने की बात कहकर वहां से चले गए, लेकिन नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन परिवार चाबी ठीक करवाने के लिए के-एरिया से दूसरे चाबी बनाने वाले को लेकर आया। उसने 500 रुपये लेकर लॉक खोला तो अंदर रखे सोने के गहने गायब मिले। इसके बाद परिवार को ठगी और चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। वीडियो हासिल की गई है जिसमें आरोपियों के चेहरे नजर आ रहे हैं। उसी आधार पर उनकी पहचान में पुलिस टीम जुटी हुई है। - हरजिंदर सिंह, चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed