{"_id":"61cf67a003e1623d7a1ed1f1","slug":"in-a-week-about-thirty-thousand-people-got-vaccinated-mohali-news-pkl437861379","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में तीस हजार के करीब लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते में तीस हजार के करीब लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
टीका लगवाने के लिए लाइन में लगे लोग।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कोरोना टीकाकरण न करवाने वालों पर एक जनवरी से की जाने वाली सख्ती की वजह से मोहाली में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है। शुक्रवार को करीब आठ हजार से अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया है। जबकि सेहत विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस हफ्ते में अब तक करीब तीस हजार लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इस दौरान लोगों ने पहला ही नहीं बल्कि दूसरा टीका भी लगवाया।
जानकारी के मुुताबिक, जिले में सेहत विभाग की तरफ से करीब 49 जगह पर कोरोना टीकाकरण मुहिम चलाई जा रही है। शुक्रवार को फेज-6 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में काफी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए पहुंच गए थे। लोगों ने लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। हालांकि सेहत विभाग द्वारा अपनी टीमों को तीन हिस्सों में तैनात किया गया था। जहां एक तरफ लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था, तो वहीं दूसरी ओर कॉलेज के ऑडिटोरियम में लोगों को सामाजिक दूरी रखवाते हुए टीकाकरण किया जा रहा था।
कॉलेज में महिलाओं से अधिक पुरुष दिखाई दिए, जिनमें अधिकतर नौकरीपेशा और कामगार थे। उनका कहना था, कि चंडीगढ़ में कोरोना को लेकर की जा रही सख्ती से उनकी रोजी रोटी को बंद हो सकती है ऐसे में जहां भी वे काम कर रहे हैं वहां पर टीकाकरण करवाने के लिए कहा गया है। वहीं, कुछ महिलाओं ने कहा की कामकाज के लिए चंडीगढ़ रोजाना जाना होता है। वहीं, मोहाली में रहने के कारण यहां से वैक्सीन लगवा रहे हैं। इस दौरान कुल 8039 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया। इसमें 3295 ने पहला व 4744 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया।
विज्ञापन
बॉक्स
ऐसे हुआ टीकाकरण
तारीख टीकाकरण लोग)
31 दिसंबर 8039
30 दिसंबर 6662
29 दिसंबर 5784
28 दिसंबर 5417
27 दिसंबर 4576
26 दिसंबर 1992