फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Immigration office opened without license, operator named

Mohali News: बिना लाइसेंस इमिग्रेशन दफ्तर खोला, संचालक नामजद

Mon, 22 Jan 2024 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Immigration office opened without license, operator named
मोहाली। मटौर थाना पुलिस ने बिना लाइसेंस के इमिग्रेशन दफ्तर चलाने के आरोप में संचालक पर केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने सेक्टर-70 में वी प्वाइंट इमिग्रेशन नाम से कंपनी का दफ्तर खोला हुआ था। लेकिन उसके पास लाइसेंस नहीं था। आरोपी के खिलाफ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी और इसी आधार पर उस पर कार्रवाई करते हुए इमिग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि गांव मटौर में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी ने वी प्वाइंट इमिग्रेशन नाम से सेक्टर-70 में कंपनी खोली है। वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है लेकिन संचालक के पास इस कंपनी को चलाने के लिए कोई भी लाइसेंस नहीं है। वह लोगों को विदेश का लालच देकर मोटी रकम वसूल कर ठग रहा है। पुलिस ने जब उक्त दफ़्तर में छापेमारी की तो वहां मौजूद संचालक हरप्रीत सिंह को लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो उसने बताया कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed