फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mohali News ›   illegal pg issue, public protest, mohali police, mohali news, hindi news, amar ujala news

PG के खिलाफ कार्रवाई न करने पर लोगों ने खोला मोर्चा

Mon, 07 Mar 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 07 Mar 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
illegal pg issue, public protest, mohali police, mohali news, hindi news, amar ujala news
अवैध पीजी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में चल रहे अवैध पीजी के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को लोगों पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोग सेक्टर 66 में चल रहे अवैध पीजी बंद करने की मांग पर अड़े हैं। रविवार को सेक्टर 66 के पुडा फ्लैट्स ओनर एसोसिएशन के बैनर तले सेक्टर निवासियों ने संघर्ष का बिगुल बजाते हुए पार्क में गमाडा और पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरने में सेक्टर 66 के एलआईजी और एमआईजी में रह रहे लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ भाग लिया और जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट मोहम्मद सलीम की अगुवाई में दिए गए धरने के दौरान एसोसिएशन ने पीजी बंद करवाने की मांग लेकर धरनास्थल पर पहुंचे। तहसीलदार रविंदर बांसल को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। जिसके बाद तहसीलदार ने मौके पर पुलिस थाना प्रभारी फेज 11 को तुरंत कार्रवाई के आदेश भी दिए गए।
विज्ञापन


प्रधान मोहम्मद सलीम ने बताया कि पांच वर्षों से सेक्टर 66 में करीब 100 अवैध पीजी चल रहे हैं। जिस कारण इलाके में आस पड़ोस की महिलाओं और लड़कियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सेक्टर के कुछ ही कदम पर एक इंस्टीट्यूट भी अवैध तौर पर चल रहा है। जिसमें देशभर के राज्यों से आ रहे गरीब युवकों को लूटा जा रहा है। इस इंस्टीट्यूट में काम करने वाले या पढ़ने वाले युवक सेक्टर 66 में चल रहे अवैध पीजी में रह रहे हैं। रात हो या दिन हुल्लड़बाजी चली रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार पुलिस और गमाडा को इस बारे में कार्रवाई के लिए लिखित में मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शहर में बने अवैध पीजी के विरोध में संघर्ष कमेटी के सदस्य एडवोकेट रंजीवन सिंह ने बताया कि उनकी कमेटी ने भी इनके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। उनकी कमेटी सेक्टर 66 में चल रहे अवैध पीजी बंद कराने के लिए पूरा साथ देगी।

धरने के दौरान थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने लोगों को भरोसा दिया कि 16 मार्च तक अवैध पीजी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके संदीप बंसल, कुलदीप शर्मा, आरके गुप्ता, रजिंदर मैनी, सोनू, विनीत गोयल, मनजीत ढल, पार्षद रजनी बाला, संजय मल्होत्रा ने भी धरने को संबोधित किया।  


मेयर ने भी खोला है मोर्चा
मेयर कुलवंत सिंह ने शहर में चल रहे अवैध पीजी को बंद कराने के लिए मोर्चा खोला हुआ है। मेयर ने गत कुछ दिन पहले ही गमाडा के सीए को एक पत्र भी सौंपा था।

सेक्टर 66 में हो चुकी हैं कई चोरियां
इलाके में पिछले कई दिन से लोगों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिनमें से उनके सेक्टर के अंदर करीब 6 से लेकर 8 चोरियां हो चुकी हैं। जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed