फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal mining exposed in village Dandrala, MLA confiscated Poklen by calling police on the spot

गांव दंदराला में अवैध खनन का पर्दाफाश, विधायक ने मौके पर पुलिस बुलाकर जब्त कराई पोकलेन

Fri, 06 Aug 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining exposed in village Dandrala, MLA confiscated Poklen by calling police on the spot
अवैध खनन दिखाते विधायक एनके शर्मा। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। हलका विधायक एनके शर्मा ने नजदीकी गांव दंदराला में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को साथ लेकर मिट्टी के अवैध खनन का पर्दाफाश किया है। इसके बाद उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाकर वहां खड़ी एक पोकलेन मशीन को पुलिस के हवाले किया। वहीं, पोकलेन ऑपरेटर ट्रैक्टर चालक अपने वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रैडी, वार्ड की पार्षद के पति व नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी पर नगर काउंसिल के अधीन आने वाले उक्त गांव की 12 किल्ले खाली पड़ी शामलात जमीन में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। मौके पर मौजूद पूर्व काउंसलर अलका मखीजा के पति लवकेश मखीजा, गांव के पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, पूर्व पंच हरजिंद्र सिंह, पूर्व पंच लखविंद्र सिंह, चरन सिंह, गुरमीत सिंह, बलजिंद्र सिंह, सौदागर सिंह, निरमैल सिंह, वरिंद्र सिंह सहित अन्य ने बताया कि बीते तीन दिनों से गांव की शामलात जमीन में अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

लाखों रुपये की मिट्टी की चोरी कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। इस कारण मौके पर कई-कई फीट गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रैडी ने कहा कि मामला ध्यान में आने बाद में मामले की जानकारी ली तो सामने आया कि कुछ लोगों की तरफ से जमीन समतल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed