फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal encroachment took place on the land of Siswan Panchayat, BDPO took stock

Mohali News: सिसवां पंचायत की जमीन पर ही कर डाला अवैध कब्जा, बीडीपीओ ने लिया जायजा

Thu, 28 Nov 2024 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment took place on the land of Siswan Panchayat, BDPO took stock
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ के पास गांव सिसवां में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर पहुंचे और जगह का निरीक्षण किया। गांव सिसवां ग्राम की पंचायत जमीन कई एकड़ में फैली है ज्यादातर इलाका पहाड़ी जंगल का है। ऐसे में सिसवां-बद्दी मार्ग किनारे ग्राम पंचायत की जमीन पर किसी ने एक लोहे का गेट लगाकर अवैध कब्जा कर लिया है। लोगों ने अधिकारियों और सरपंच को भी सूचित किया। सरपंच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके बाद मामला नवनियुक्त सरपंच के पास भी पहुंचा जिन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और वहां अवैध कब्जे की जगह पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत की कई एकड़ जमीन है। ऐसे में अभी तक इस जमीन तक्सीम भी नहीं हुई है। ऐसे में कौन अवैध कब्जा कर सकता है। इस मामले में बीडीपीओ ऑफिस को भी कोई जानकारी नहीं है। अब अधिकारियों की ओर से भी इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत की जमीन जो जंगल एरिया में सिसवां-बद्दी मार्ग पर है। यहां पर लैंड माफिया की ओर से जंगल में ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यही नहीं मौके पर लोगों की शिकायत पर सरपंच संजीव शर्मा भी पहुंचे उनकी ओर से भी निरीक्षण किया गया। उनका कहना है कि पंचायत की जमीन पर बिजली के कनेक्शन भी दे रखे हैं। ऐसे कैसे यहां पर पंचायत की जमीन पर बिजली के कनेक्शन दिए गए इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की शिकायत बीडीपीओ दफ्तर में दे दी गई थी। इस मामले की जांच जारी है। लोगों की शिकायत पर आज बीडीपीओ माजरी ने मौके का दौरा किया और ग्राम पंचायत सिसवां से कहा कि ग्राम पंचायत हमें इस बारे में मत पास कर कर दे कि ग्राम पंचायत की जमीन पर किसी ने अवैध कब्जा किया है जो बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी। उसे बख्शा नहीं जाएगा।


मत पास करने को कहा है

बीडीपीओ ऑफिस में इस ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत दी थी। उसे शिकायत का संज्ञान लेते हुए बुधवार को बीडीपीओ ने मौके का दौरा किया और ग्राम पंचायत को इस संबंध में जो ग्राम पंचायत सिसवां की जमीन पर कब्जा हुआ है, इसको लेकर मत पास कर कर देने को कहा और बोला बीडीपीओ ने कहा है जिन्होंने ग्राम पंचायत सिसवां की जमीन पर अवैध कब्जा किया है उन पर बनती कार्रवाई की जाएगी। -संजीव शर्मा सरपंच गांव सिसवां


आरोपियों पर होगी कार्रवाई


हमको शिकायत पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है। जिसको लेकर मौके का दौरा किया गया और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिसवां ग्राम पंचायत को जिस पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा हुआ है उसे हटाने के लिए प्रस्ताव पास करके देने को कहा गया है। इस मामले में जिन्होंने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा किया है उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। -गुरमिंदर सिंह, बीडीपीओ, माजरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed